जयपुर। महाराजा अग्रसेन प्रादेशिक महासभा की ओर से 7 मार्च को वीकेआई एसोसिएशन भवन में होली स्नेह मिलन ओर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन से जुड़े प्रकाश मित्तल और सुभाष मित्तल ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रही।

होली स्नेह मिलन समारोह में समाज के भामाशाह ओर विभिन क्षेत्रों में अपनी विशेष पहचान रखने वाले प्रबुद्धजनो का साफा,माला ओर दुपट्टा ओढ़ाकर दिया कुमारी के हाथों सम्मान किया गया।

संस्था के सभी पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का इस अवसर पर विशेष सम्मान किया। समारोह में समाज के सैकड़ो प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
