By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
    सावधान- TRAI अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस ने जारी की बचने की गाइडलाइन
    March 6, 2026
    जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध विशेष अभियान में 111 सिलेंडर जब्त
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध विशेष अभियान में 111 सिलेंडर जब्त
Jaipur

घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध विशेष अभियान में 111 सिलेंडर जब्त

RMT network
Last updated: February 26, 2026 7:26 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आदेशानुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग, अवैध रिफिलिंग, अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना एवं एलपीजी आपूर्ति प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जयपुर जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
विभागीय निर्देशों की अनुपालना में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण द्वारा जयपुर शहर में कार्रवाई हेतु तीन जांच दलों का गठन किया गया। गठित सतर्कता दलों द्वारा अलग-अलग समय पर विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं दबिश की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 111 घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलेंडर, एक पिकअप वाहन, एक रिफिलिंग मोटर मय रबर पाइप व नोजल, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 28 रेगुलेटर, एक मोबाइल एवं एक डायरी जब्त की गई। संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
सतर्कता दल “ए” ने सेक्टर-28, प्रताप नगर स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के पीछे झुग्गी-झोपड़ियों के पास दबिश दी, जहां अवैध क्रय-विक्रय एवं भंडारण की पुष्टि होने पर 67 घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलेंडर, एक पिकअप वाहन, एक मोबाइल एवं एक डायरी जब्त की गई। इसके अतिरिक्त झोटवाड़ा क्षेत्र में विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों—होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान एवं फैक्ट्री—पर की गई कार्रवाई में 4 प्रतिष्ठानों से 11 घरेलू गैस सिलेंडर एवं 4 रेगुलेटर मय रबर पाइप जब्त किए गए।
सतर्कता दल “बी” द्वारा आमेर कुंडा, सांगानेर एवं मालवीय नगर क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां 8 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से 19 घरेलू गैस सिलेंडर एवं 18 रेगुलेटर मय रबर पाइप जब्त किए गए।
सतर्कता दल “सी” ने महसो का मोहल्ला, आमेर में अवैध गैस रिफिलिंग करते हुए 4 घरेलू सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक मोटर, एक रिफिलिंग पाइप, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा मय नोजल तथा अन्य उपकरण जब्त किए। इस प्रकरण में संलिप्त एक व्यक्ति के विरुद्ध संबंधित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। साथ ही चांदपोल क्षेत्र में 6 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 10 घरेलू गैस सिलेंडर एवं 6 रेगुलेटर मय रबर पाइप जब्त किए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान अवधि में इस प्रकार की सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आस्था, तकनीक और सेवा का महाकुंभ: खाटूधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राजस्थान पुलिस ने बनाया सुरक्षा का अभय कवच
Next Article नगरीय एवं आवासन विभाग और स्वायत्त शासन विभाग की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026
भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
Jaipur
March 6, 2026
79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
Jaipur
March 6, 2026
विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
Jaipur
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332151
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र एवं विज्ञान उद्यान के संचालन समय में हुआ परिवर्तन: प्रातः 9 बजे से दोपहर 1:30 एवं दोपहर 2:30 बजे से सायं 6 बजे तक होगा संचालन
हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण महाभियान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य हुआ पार
अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई: 536 किलोग्राम डोडा चूरा, 2.920 किलोग्राम अफीम व एक स्कॉर्पिंयो जब्त
राजस्थान ब्राह्मण यूथ विंग की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन
उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति जयपुर की छमाही बैठक का आयोजन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account