इवेंट में 10 से ज्यादा डिजाइनरों के परिधान रहे शोकेस
जयपुर (राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क)। द वॉग एडिशन की ओर से 30 जनवरी को सोडाला स्थित शिव पैलेस में ब्यूटी पीजेंट मिस, मिस्टर व मिसेज एलीगेंट राजस्थान का भव्य आयोजन किया गया। इवेंट का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इवेंट में लावण्या शर्मा मिस कैटेगिरी में विनर रहीं। इसी तरह जया तिवाड़ी मिसेज कैटेगिरी में व मिस्टर कैटेगिरी प्राइज रॉय विजेता रहे।

इवेंट की आयोजक इशा कोहली ने बताया कि ब्यूजी पीजेंट में मॉडल्स द्वारा 10 से ज्यादा डिजाइनरों के परिधान पहनकर रैंप पर कैटवॉक किया। इवेंट में समारोह के स्पेशल गेस्ट सम्पादक नवल किशोर शर्मा, प्रकृति फाउंडेशन की प्रेसिडेंट प्रियंका गोयल, ड्रीम अचीवर्स क्लब की फाउंडर प्रीति गोयल, प्रेसीडेंट मीनाक्षी जैन, शर्माजी ज्वैलर्स से शुभम शर्मा, सुमन बायड़वाल आदि अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर और मोमेंटो देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर इवेंट में विभिन्न कैटेगिरी में अतिथियों द्वारा मॉडल्स को टाइटल दिए गए।

इवेंट में मनीष माली, ऋतु शर्मा, दलजीत परसीजा ज्यूरी रहे। कार्यक्रम में रिवाज एंड लिबास से प्रियंका अरोड़ा, देसी-परदेसी क्रिएशंस से अनंत जैन, मनीष कुमार, डार्क अटार से गौतम सैनी, बेला बाय से ताहिर मिर्जा, आप कलेक्शन से आलोक अग्रवाल, जगरानी से शिवानी सिंह, सपना क्रिएशंस से सपना, मेकअप ड्रीम स्टूडियो से आकाश जादौन, यश उदयलानी, महावीर सोनी आदि मौजूद रहे।

इवेंट का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टीवी रहा। इवेंट का ज्वैलरी पार्टनर शर्माजी ज्वैलर्स वाले रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन एंकर गौरव चौहान ने किया।
