By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: शेखावाटी में एयरपोर्ट की माँग को मिला जनप्रतिनिधियों का प्रबल समर्थन: स्वर कोकिला सीमा मिश्रा को किया शेखावाटी रत्न सम्मान से सम्मानित
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > शेखावाटी में एयरपोर्ट की माँग को मिला जनप्रतिनिधियों का प्रबल समर्थन: स्वर कोकिला सीमा मिश्रा को किया शेखावाटी रत्न सम्मान से सम्मानित
Jaipur

शेखावाटी में एयरपोर्ट की माँग को मिला जनप्रतिनिधियों का प्रबल समर्थन: स्वर कोकिला सीमा मिश्रा को किया शेखावाटी रत्न सम्मान से सम्मानित

RMT network
Last updated: January 30, 2026 6:51 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

शेखावाटी फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर विकास, विरासत और सम्मान का भव्य संगम
राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क
जयपुर।
शेखावाटी फाउंडेशन के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान इकाई के द्वारा आयोजित भव्य समारोह में शेखावाटी के सर्वांगीण विकास को लेकर एकजुट और सशक्त स्वर सुनाई दिया। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र शेखावाटी में एयरपोर्ट की स्थापना रहा, जिसे सैनिकों के सम्मान, श्रद्धालुओं की सुविधा, पर्यटन, शिक्षा, उद्योग और युवाओं के भविष्य से जुड़ा अत्यंत आवश्यक विषय बताया गया।

शेखावाटी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर अग्रवाल ने बताया कि शेखावाटी वह वीरभूमि है जिसने देश को सर्वाधिक सैनिक दिए हैं, किंतु एयर कनेक्टिविटी के अभाव में सैनिकों, विद्यार्थियों, पर्यटकों और उद्योगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने एयरपोर्ट को शेखावाटी का अधिकार बताते हुए इसे शीघ्र स्वीकृति देने की माँग रखी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि शेखावाटी फाउंडेशन की माँग पूर्णत: न्यायसंगत है और शेखावाटी में एयरपोर्ट बनना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा कि यह विषय अब आगे बढऩा चाहिए, स्वायत शासन एवं अवासन मंत्री झाबर सिंह यहाँ उपस्थित हैं, हम सब चाहते हैं कि मंत्री इस कार्य को आगे बढ़ाएं। वहीं मंत्री झाबर सिंह ने आश्वस्त किया कि मैं पूरे प्रयासों के साथ मुख्यमंत्री से बात करूँगा और नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलेंगेआवश्यकता पड़ी तो प्रधानमंत्री से भी मिलकर शेखावाटी की इस आवश्यकता को मजबूती से आगे बढ़ाऊँगा।

कार्यक्रम में विधायक कालीचरण सराफ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पारीक, गोवर्धन बर्मा, कांग्रेस विधायक रफीक खान, सैनिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन प्रेम सिंह बाजोर, विधायक हरलाल सारण, पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि, वरिष्ठ समाजसेवी सीताराम अग्रवाल, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरशद अली, आईजी अनिल कयाल, भारतीय जनता पार्टी कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, संपादक नवल किशोर शर्मा, युवा नेता राजपाल शर्मा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजेश चौधरी, विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, पूर्व मेयर श्रीमती सौम्या गुर्जर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राखी राठौर, मुख्यमंत्री के ओएसडी दिनेश शर्मा, बॉलीवुड सिंगर रविन्द्र उपाध्याय, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के मुख्य प्रदेश महामंत्री मधुसूदन शर्मा, गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय हरितवाल, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार बासोतिया, शेखावाटी हॉस्पिटल के एमडी डॉ. सर्वेश जोशी, समाजसेवी घनश्याम पारीक, डॉ. आशीष शर्मा, श्रीमती अलका गौड़, डॉ. एस.पी. यादव, राकेश शर्मा, प्रोपर्टी व्यवसायी सुधीर शर्मा, गिरधारी केशोट, कांग्रेस नेता राजेन्द्र शर्मा, डॉ. सुनील गर्सा, आनंद गुप्ता, मैक्स हाइट से जाकिर भाटी, एडवोकेट खुशबू अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि एयरपोर्ट केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि शेखावाटी के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

इसी क्रम में शेखावाटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि शेखावाटी का विकास केवल नई परियोजनाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसकी ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियाँ और बावडिय़ाँ हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं, और इनके संरक्षण, संवर्धन एवं जागरूकता के लिए शेखावाटी फाउंडेशन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फाउंडेशन इन बावडिय़ों, हवेलियों और धरोहरों को बचाने के लिए आगे भी पूरी निष्ठा और संकल्प के साथ कार्य करता रहेगा। इसके पश्चात कार्यक्रम का सबसे गौरवपूर्ण और भावनात्मक क्षण तब आया जब ‘शेखावाटी रत्न अवॉर्ड’ से राजस्थान की स्वर कोकिला, सुप्रसिद्ध लोकगायिका श्रीमती सीमा मिश्रा को सम्मानित किया गया। शेखावाटी की धरती की पुत्री सीमा मिश्रा ने अपने लोकगीतों के माध्यम से राजस्थानी संस्कृति, लोकपरंपराओं और शेखावाटी की आत्मा को देश-विदेश तक पहुँचाने में अतुलनीय योगदान दिया है।

यह प्रतिष्ठित सम्मान शेखावाटी की समस्त जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों एवं शेखावाटी फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा एक साथ मंच पर प्रदान किया गया, जिसने सांस्कृतिक एकता और सामूहिक सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रवासी राजस्थानियों एवं शेखावाटी अंचल के विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। इनमें संगम साड़ी प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता के चेयरमैन कैलाश सुल्तानिया, वेस्ट बंगाल होजरी एसोसिएशन, कोलकाता के चेयरमैन सुदेश अग्रवाल, श्याम मंदिर कमेटी खाटूश्यामजी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान, दादी स्टील एवं रत्ना ग्रुप के चेयरमैन वैभव रुंगटा, सी.पी.आर. डॉक्टर ऑफ इंडिया डॉ. वी. के. जैन, सिंघानिया यूनिवर्सिटी पचेरी बड़ी के चेयरमैन रवि सिंघानिया, समाजसेवी व भामाशाह प्रदीप पाटोदिया, विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार मातूराम वर्मा, माननीय पूर्व सभापति डूंगरपुर के. के. गुप्ता, प्रचार कम्युनिकेशन के निदेशक रतन जैन तथा ठाणे (मुंबई) के समाजसेवी विजय बसावतिया शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में शेखावाटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग, प्रवासी समाज की भागीदारी और जनसमर्थन से शेखावाटी में एयरपोर्ट की स्थापना का सपना शीघ्र साकार होगा, और साथ ही शेखावाटी की विरासत, संस्कृति और स्वाभिमान सुरक्षित रहेंगे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थान पुलिस की माउंटेड टीम को मिले थौरो ब्रेड के दो घोड़े, डीजीपी ने कर्नल गर्चा को दिया धन्यवाद
Next Article राशन डीलरों के कमीशन में 10 प्रतिशत वृद्धि की, नवंबर माह तक का भुगतान किया– गोदारा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457938
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

गणेश चतुर्थी पर्व एवं शोभा यात्रा के संबन्ध में 31 अगस्त से 8 सितम्बर 2024 तक आवश्यक व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन एवं कंट्रोल रूम स्थापित करने के दिये निर्देश
जयपुर जिले में 90 फीसदी से अधिक परिगणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलाइजेशन
पैनिक बटन से और अधिक सुरक्षित होगा रोडवेज में महिलाओं का सफर – श्रेया गुहा
भगवान पार्श्वनाथ के जन्म पर 900 रूपये और निर्वाण कल्याणक पर 800 रूपये के स्मारक सिक्के जारी करेगी भारत सरकार
रोडवेज द्वारा डीजल औसत में सुधार कर राजस्व की बचत एवं प्रदूषण में कमी की गई
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account