By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    भजनलाल शर्मा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, चुनाव परिणामों की समीक्षा और आगामी रणनीति पर चर्चा
    November 22, 2026
    राजस्थान में सूखे से निपटने की दिशा में ऐतिहासिक पहल, लगभग 110 करोड़ रुपये से बदलेगी मरुधरा की खेती की तस्वीर
    November 22, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन
    November 22, 2026
    सीतावाली फाटक आरयूबी का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया लोकार्पण क्षेत्रवासियों को जाम से मिलेगी राहत
    November 22, 2026
    शिवोहम की आध्यात्मिक चेतना से आलोकित हुआ माहेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
    November 19, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग खत्म, शांतिपूर्ण रहा मतदान
    April 19, 2024
    मेटा ने 79 लाख से अधिक अकाउंट पर लगाया प्रतिबंध
    May 4, 2024
    इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरान में राष्ट्रपति चुनाव का एलान
    May 21, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में कृषि विकास को नई ऊंचाई देने की तैयारी, SAARC की तीन प्रमुख संस्थाएं मिलकर करेंगी काम
    November 18, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में कृषि विकास को नई ऊंचाई देने की तैयारी, SAARC की तीन प्रमुख संस्थाएं मिलकर करेंगी काम
    November 18, 2026
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर वर्किंग वुमेन कम्युनिटी ने धूमधाम से मनाया ‘Diwali Glow 2026’, फाउंडेशन डे पर महिलाओं ने किया उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन
    November 17, 2026
    JITO जयपुर चैप्टर का भव्य शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह ‘NEXT 2026’ 17 नवंबर को
    November 16, 2026
    भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया हेड डॉ. जगदीश चन्द्र ने किया अंनता मिस इंडिया ग्लैम के पोस्टर का विमोचन
    November 14, 2026
    सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
    November 5, 2026
    फैस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    November 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > International > प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
InternationalJaipurदेश

प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद

RMT network
Last updated: January 6, 2026 5:00 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। देशभर में सर्दी लगातार बढ़ रही है। पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रभाव है। सर्दी के कारण मध्य प्रदेश के 24, राजस्थान के 20 जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। राजस्थान में घने काेहरे के बाद चल रही शीतलहर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य में कंपकंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। मंगलवार सुबह राजधानी जयपुर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो मीटर रही। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 7 जनवरी तक कोहरे और 9 जनवरी तक शीतलहर का असर रहने का अनुमान है। आज 18 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 20 जिलों में 8वीं क्लास तक स्कूलों में छुट्‌टी की गई है।
मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10° से नीचे है। सोमवार को छतरपुर का नौगांव सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के 7 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया। हिल स्टेशन माउंट आबू (सिरोही) में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य पर दर्ज हुआ।
इधर, उत्तराखंड का मुनस्यारी सोमवार को सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड किया गया, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। केदारनाथ में भारी बर्फबारी के बीच तापमान माइनस 23 डिग्री पहुंच गया। उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री में माइनस 21 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। यहां पानी की पाइपलाइन में बर्फ जम गई।
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के ताबो और जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सोमवार रात साल की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से करीब 10 डिग्री नीचे पहुंच गया। इससे झीलों, झरनों और नदियों की छोटी धाराओं में पानी जम गया।
दिल्ली एयरपोर्ट ने कोहरे के कारण मंगलवार सुबह 6 बजे यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। इसमें यात्रियों से फ्लाइट्स का रियल-टाइम ट्रैवल अपडेट चेक करने को कहा गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि मौसम की स्थिति के कारण उड़ानों के संचालन पर असर पड़ सकता है।
इंडिगो एयरलाइंस ने भी यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन के मुताबिक दिल्ली, अमृतसर, भोपाल, चंडीगढ़, गुवाहाटी, वाराणसी, रांची और हिंडन एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी और कोहरे के कारण फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हो सकता है।
इन दिनों पूरा मध्य प्रदेश घने कोहरे के आगोश में है। भोपाल, खजुराहो समेत कई शहरों में तो विजिबिलिटी इतनी कम है कि 20 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो रहा है। मंगलवार सुबह 30 से ज्यादा जिलों में कोहरे का असर रहा। भीषण सर्दी-कोहरे के कारण आज 24 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। सोमवार को पूरे राज्य में घना कोहरा, तेज सर्दी और शीतलहर चली। शहडोल के कल्याणपुर में पारा 3.8 डिग्री पर आ गया। इसके अलावा 6 शहरों में पारा 6 डिग्री से कम रहा।
बिहार में कड़ाके की सर्दी बढ़ते ही जा रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 30 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। 8 जनवरी से मौसम और बिगड़ सकता है। इस दौरान घना कोहरा और सर्दी बढ़ेगी। पटना समेत कई जिलों के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। सोमवार को गयाजी में सबसे ज्यादा सर्दी महसूस हुई। यहां न्यूनतम तापमान सबसे कम, 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लेक्चरर परीक्षा-2025: 9 जनवरी को अपलोड किए जाएंगे प्रवेश-पत्र
Next Article राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेकर लैब वर्कशॉप का समापन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

भजनलाल शर्मा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, चुनाव परिणामों की समीक्षा और आगामी रणनीति पर चर्चा
Jaipur
November 22, 2026
राजस्थान में सूखे से निपटने की दिशा में ऐतिहासिक पहल, लगभग 110 करोड़ रुपये से बदलेगी मरुधरा की खेती की तस्वीर
Jaipur
November 22, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन
Jaipur
November 22, 2026
सीतावाली फाटक आरयूबी का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया लोकार्पण क्षेत्रवासियों को जाम से मिलेगी राहत
Jaipur
November 22, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

566672
Your IP Address : 216.73.217.151

You Might Also Like

रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण एवं अवैध रीफिलिंग का किया पर्दाफाश – 22 घरेलू गैस सिलेंडर और 2 इलेक्ट्रॉनिक कांटे भी किये जब्त
जेडीए ने त्रिवेणी पुलिया गुर्जर की थड़ी से मानसरोवर मैट्रो स्टेषन से श्याम नगर किंग्स रोड़ से अजमेर रोड़ तक हटाए 300 अतिक्रमण
कांस्टेबल भर्ती -2023: चयन प्रक्रिया आखिरी दौर में, अंतिम परिणाम शीघ्र ही
लक्खा की गूंज से थिरका स्टेडियम, भक्त हुए भाव विभोर
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप ने भारत पर लगाए प्रतिबंध
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account