जयपुर। प्रतापेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से 21 से 30 दिसंबर तक श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन प्रताप नगर स्थित प्रतापेश्वर महादेव मंदिर में किया जाएगा। इसके पोस्टर का विमोचन रविवार को हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष गिरिराज वशिष्ठ, पूर्व पार्षद राजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद विक्रम सिंह तंवर, समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी, कमल वशिष्ठ, संजीव शर्मा, दीपक शर्मा, रोशनलाल भारद्वाज, सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
