जयपुर। प्रवासी राजस्थानी दिवस की पूर्व संध्या पर जयपुर क्लब में 9 दिसंबर को राजस्थानी प्रवासियों (उद्योगपतियों) के सम्मान में असम (नॉर्थ ईस्ट) चैप्टर की ओर से स्नेह मिलन ओर रात्रि भोज का भव्य आयोजन किया गया।
समारोह में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा,राजस्थान फाउंडेशन के असम ( नॉर्थ ईस्ट) चैप्टर के अध्यक्ष रतन शर्मा, कार्यक्रम संयोजक राज कुमार शर्मा ने राजस्थानी प्रवासियों (उद्योगपतियों) सहित संपादक नवल किशोर शर्मा का दुप्पटा ओर साफा पहनाकर सम्मान किया।

समारोह में क्रीड़ाई के चेयरमैन अनुराग शर्मा,विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विजय कुमार बासौतिया,पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि,राम लाल शर्मा,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, जयपुर के पूर्व सांसद राम चरण बोहरा,मंगला सरिया ग्रुप के डायरेक्टर सीताराम अग्रवाल, देवस्थान विभाग के पूर्व मंत्री एस डी शर्मा, शेखावाटी हॉस्पिटल के एम डी ओर विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सर्वेश जोशी, गौड़ सनाढ्य फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष देवी शंकर शर्मा, मालवीय अर्बन कॉपरेटिव बैंक के एम डी संजीव शर्मा, कांग्रेस नेता विजय शंकर तिवारी, वीकेआई एसोसिएशन के महासचिव पुष्प कुमार स्वामी, खोज इंजीनियरिंग कंपनी के डायरेक्टर संजय खोज, किरण इंफ्रा कंपनी के एमडी आर एस जेमिनी, बीबीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर गिरधारी लाल शर्मा, मंगलम ग्रुप के चेयरमैन एन के गुप्ता, डायरेक्टर विनोद गोयल, क़ानजी।

स्वीट्स के डायरेक्टर विजय हरितवाल, वीणा कैसेट्स कंपनी के चेयरमैन कैसी मालू,डायरेक्टर हेमजीत मालू,लॉ कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, डॉ जी एल शर्मा, मैक्स हाइट्स ग्रुप से जाकिर भाटी, राजस्थानी ऑर्गेनाइजेशन ऑफ अमेरिकन रेजिडेंट्स की प्रेसीडेंट तरंग सोनी यूएसए (न्यूजर्सी) डॉ आशीष गौड़, डॉ अलका गौड़, इलेक्ट्रोप्लाजा से संजीव शर्मा, एडवोकेट राजेश कर्नल, हरि शर्मा, नटवर लाल शर्मा,संजय जोशी सहित राजस्थान फाउंडेशन के सभी राज्य के पदाधिकारियों को दुप्पटा ओर साफा पहनाकर सम्मान किया।
समारोह में राजस्थानी नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम का सभी ने लुप्त उठाया। इस अवसर पर जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष पहचान रखने वाले सैकड़ों प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

