जयपुर। डॉक्टर्स बैडमिंटन लीग (डी बी एल) का सातवाँ संस्करण 21/11/2025 से स्पोफिट अकादमी में शुरू हुआ। डॉक्टर्स का यह टूर्नामेंट 30/11/2025 तक चलेगा। इस बार इस टूर्नामेंट में 46 टीमें भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त ओपन वर्ग मुकाबले भी होंगे।

लीग संयोजक डॉ हरीश भारद्वाज ने बताया कि 24/11/2025 को खेले गए टीम इवेंट मुकाबलों में , किड्स वर्ग में लीग स्तर के मैचेज सम्पन्न हुए और जैन प्रोडेन्ट, एक्सेल केअर,सफायर हॉस्पिटल और ए ई आई आर सी डायग्नोस्टिक सेमीफाइनल में पहुंचे।

लीग आयोजन अध्यक्ष डॉ अनिल यादव ने बताया कि बॉयज वर्ग में शॉल्डर एंड नी सर्जरी क्लिनिक ने लिपि क्लीनिक को 4-1से हराया।

लीग आयोजन सचिव डॉ हनुमान खोजा ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग में जयपुर नुक्लेअर इमेजिंग ने किड्स डेंटल क्लीनिक को 4-3 से हराया। यूरो शूटर्स ने मेडिसपा रॉयल्स को 4-3 से हराया। एच सी जी हॉस्पिटल ने सोमानी हॉस्पिटल को 5-0 से हराया।
