जयपुर। राजधानी जयपुर एक बार फिर बाबा श्याम की भक्ति में रंगने को तैयार है। श्री श्याम भक्त सेवा परिवार समिति (रजि.), जयपुर द्वारा आयोजित ‘श्री श्याम महोत्सव 2025’ का भव्य आयोजन रविवार 9 नवम्बर को विद्याधर नगर स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम दोपहर 12:15 से लेकर रात्रि 10 बजे तक रहेगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी स्टेडियम “भक्ति तीर्थ” में तब्दील होगा, जहाँ हजारों श्रद्धालु श्याम नाम के जयघोषों में डूबेंगे।

संतों के आशीर्वचन से सजेगा आयोजन
महोत्सव में देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम में गोपाल दास महाराज (मंदिर श्री काले हनुमान जी, जयपुर), बालमुकुन्दाचार्य महाराज (महंत हाथोज धाम, विधायक हवामहल), योगी बालकनाथ महाराज (महंत अबोहर अस्थल, विधायक तिजारा), अवधेशाचार्य महाराज (लोहार्गल धाम), महेंद्र सिंह चौहान (मुख्य पुजारी, खाटू धाम), रविशंकर पुजारी (सालासर धाम), पं. राजकुमार चतुर्वेदी (मंदिर श्री गीता गायत्री, गलता गेट) और पं. पंकज मिश्रा (श्री श्याम मंदिर, जयपुर) अपने पावन आशीर्वचन से भक्तों को भावविभोर करेंगे। समिति के अनुसार, इन संतों की उपस्थिति से महोत्सव का प्रत्येक क्षण श्रद्धा, भक्ति और सौहार्द से ओतप्रोत रहेगा।
भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा होंगे मुख्य आकर्षण
महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा प्रसिद्ध भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा (मुंबई) की प्रस्तुति होंगी । उनकी भक्ति संध्या में जब “मेरे शीश के दानी का” अरे द्वारपालों” और “श्याम चरणों में दे दो ठिकाना ” जैसे भजनों की स्वर लहरियाँ गूंजेंगी, तो पूरा विद्याधर नगर स्टेडियम श्याम नाम के भावों से सराबोर हो जाएगा।
इस अवसर पर विशेष भजन प्रवाहक
राजू खंडेलवाल (मुंबई), पप्पू बेधड़क (कानपुर), महेंद्र स्वामी, दास महेंद्र, गोपाल सेन, निशा गोविन्द शर्मा, आशीष शर्मा (आशु), मनोज़ शर्मा, खुशी शर्मा (झारखंड), ऋतु श्रीमाली, जय धमिजा भी प्रस्तुति देंगे।
लकी ड्रॉ में सात भाग्यशाली भक्त होंगे सम्मानित
इस वर्ष का विशेष आकर्षण रहेगा “भक्ति में सौभाग्य का संगम” कार्यक्रम, जिसमें सात भक्तों का चयन भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा स्वयं अपने शुभ हाथों से करेंगे। संरक्षक पवन डिडवानियाँ, अध्यक्ष निर्मल गुप्ता और महासचिव डॉ. एस. पी. यादव, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा , मनोज अग्रवाल ने बताया कि पहले विजेता को सोने के बाबा श्याम स्वरूप का चित्र, दूसरे और तीसरे विजेता को चाँदी के राधा-कृष्ण चित्र, जबकि अन्य चार भक्तों को छोटे चाँदी चित्र प्रदान किए जाएंगे। यह सम्मान भक्तों के लिए केवल उपहार नहीं, बल्कि आस्था और सौभाग्य का प्रतीक होंगे।
व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान
कोषाध्यक्ष सुभाष मित्तल , सचिव धर्मेंद्र व्यास , सचिव कैप्टन महेन्द्र यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल पार्किंग क्षेत्र, प्रसाद वितरण केंद्र, पेयजल सुविधा, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और सुरक्षा व्यवस्था की संपूर्ण तैयारी की जा चुकी है। समिति का उद्देश्य है कि प्रत्येक भक्त को श्याम दरबार की भव्यता और सेवा का सहज अनुभव मिले।
कार्यकारिणी की बैठक में तय हुई रूपरेखा
प्रधान कार्यालय में आयोजित बैठक में आयोजन की अंतिम तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यकारिणी के अतिरिक्त प्रकाश मित्तल, पंकज डिडवानियाँ, अमित शर्मा, रोहित शर्मा, मुकेश शर्मा, सुरेश शर्मा, नवीन कुमार, कुलदीप यादव, अनुज डिडवानियाँ, विष्णु यादव, मोनू अग्रवाल, हरषुल यादव और राकेश यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम कार्यकारिणी सदस्यों में संजय जोशी, मनोज अग्रवाल, मनीष शर्मा, श्रवण सैनी, प्रकाश मित्तल, डॉ. संजय खंडेलवाल, वैद्य भोमराज जाखड़, डॉ. महेन्द्र ढाका, अरविन्द शेखावत, गोपल साबू, सावित्री चौधरी, भवानी शर्मा, कौशल्या देवी, अजय अग्रवाल, सुरेश शर्मा, योगेश महर्षि, मोती लाल जांगिड़, अरविंद सिंह शेखावत, और सूर्य प्रकाश पिपलोलिया का विशेष योगदान रहेगा।
श्री श्याम महोत्सव 2025 केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में प्रेम और एकता का प्रतीक है। हर वर्ष यह आयोजन श्रद्धा और सेवा का मानक स्थापित करता है। इस बार की तैयारी पहले से कहीं अधिक भव्य है। बाबा श्याम की कृपा से जयपुर एक बार फिर श्याममय होगा और हजारों भक्त भक्ति-सागर में डूबेंगे।”
