जयपुर। अंर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन जयपुर जिला इकाई द्वारा शपथ ग्रहण समारोह एवं अन्नकट महोत्सव का आयोजन 31 अक्टूबर को रामेश्वरम मैरिज गार्डन, सीकर रोड पर किया गया। समारोह का शुभारंभ संस्था पदाधिकारियों द्वारा भगवान अग्रसेन की पूजा अर्चना ओर महा आरती के साथ किया गया।

संस्था ‘ के राष्ट्रीय ‘सलाहकार राधेश्याम अग्रवाल ने संस्था का परिचय देते हुए कहा कि जयपुर जिला इकाई के सभी पदाधिकारी समाज उत्थान में अपनी विशेष भागीदारी निभाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर बालमुकुंद आचार्य महाराज ( विधायक, हवा महल ) ने सभी पदाधिकारियों को पद ओर गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अवसर पर प्रहलाद दादिया को प्रदेश अध्यक्ष, प्रकाश मित्तल को जयपुर जिला अध्यक्ष, निर्मल गुप्ता जिला महामंत्री, पूजा पंसारी महिला अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज गोयल, सहित नमीता अग्रवाल. दशरथ अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रिचा गुप्ता, मनोज गोयल, दिनेश अग्रवाल, उषा बैराठी एवं अन्य पदाधिकारी को भी शपथ दिलाई।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक बालमुकुंदाचारिये महाराज ने कहा कि अग्रवाल समाज सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाला समाज है। संस्था की नई कार्यकारिणी समाज उत्थान में अपना विशेष योगदान देगी। समारोह के दौरान जयपुर जिला अध्यक्ष प्रकाश मित्तल सहित सभी पदाधिकारियों का माला ओर साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर गोवर्धन लाल मित्तल, श्याम लाल मित्तल, सांवर मल मित्तल, सुभाष मित्तल, संस्कृति सोशल क्लब की अध्यक्ष अनीता गुप्ता, विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, कोंग्रेस नेता राजेंद्र शर्मा सहित अग्रवाल समाज के सैकड़ो बंधुओं ने अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की। समारोह में सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।
