जयपुर। 2 अगस्त को जयपुर में श्री शिवमहापुराण कथा समिति की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सीकर रोड स्थित अनंतम सफायर राजावास में 251 सामूहिक पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक का भव्य का आयोजन किया गया।

श्री शिवमहापुराण कथा समिति के अध्यक्ष पं. सुरेश शास्त्री ने बताया कि समिति की ओर से यह 19वां आयोजन है।

2 अगस्त को प्रातः 8 बजे कलश यात्रा, 9 बजे पूजन, दोपहर 12:30 बजे महारुद्राभिषेक तथा सायं 5:30 बजे महाआरती का आयोजन किया किया गया।

आयोजन के दौरान समिति के अध्यक्ष आचार्य पंडित सुरेश शास्त्री ओर सेकेट्री अरुण खटोड़ ने जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा,पूर्व सांसद रामचरण बोहरा,राज मीडिया टाइम्स ओर ब्राह्मण संदेश के चीफ़ एडिटर नवल किशार शर्मा का दुप्पटा ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

मंजू शर्मा ओर रामचरण बोहरा ने पार्थिव शिवलिंग की पूजा में बैठे सभी श्रद्धालुओं को बधाई ओर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से घर परिवार के साथ देश में खुशहाली बनी रहती है।

ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी ओर बच्चों में भी धर्म के प्रति जुड़ाव बना रहता है। उन्होंने समिति पदाधिकारियों को भी बहुत बहुत बधाई ओर शुभकामनाएं दी।
महारुद्राभिषेक के उपरांत महाआरती की गई जिसमें सैकड़ों लोगों ने बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।


