जयपुर। नगर निगम ग्रेटर जयपुर द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत मुरलीपुरा जोन (मुरलीपुरा सब्जी मण्डी के पीछे), विधाधर नगर जोन (अम्बाबाडी सर्किल के पास), झोटवाड़ा जोन (खिरणी पुलिया के नीचे) जोन कार्यालय नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय में दक्षिण द्वार की और स्थायी कैम्प आयोजित किया जा रहा है।
आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि कैम्प में स्ट्रीट वेण्डर्स व अल्प आयवर्ग के 18 से 60 वर्ष की आयु के व्यक्तियों को 90 हजार तक का ऋण बिना गारन्टी 7 प्रतिशत ब्याज की छूट के साथ बैक के माध्यम से ऋण दिलवाने की कार्यवाही हेतु आवेदन किये जा रहे हैं। सम्पर्क सूत्र मालवीय नगर जोन-9511500260, मानसरोवर जोन-9351562862, विधाधर नगर जोन-9602403322, साँगानेर जोन-9829813509, जगतपुरा जोन-9829099564, मुरलीपुरा जोन- 7877513991, झोटवाड़ा जोन 9929055350 एवं मुख्यालय- 0141-2740167 पर संपर्क कर सकते हैं।
नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित किये जा रहे हैं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के स्थायी शिविर
