जयपुर। 22 अक्टूबर को सोडाला श्याम नगर स्थिति जेकेजे मेंशन में पुखराज संतोष देवी मौसूण की सुपौत्री व जतिन ओर दीपिका मौसूण की सुपुत्री बेबी आराध्य मौसूण का प्रथम जन्मदिन बाबा श्याम का भव्य कीर्तन करके मनाया गया।


इस अवसर पर बाबा श्याम का अलौकिक शृंगार किया गया। जेकेजे ज्वेलर्स के डायरेक्टर पुखराज मौसूण, अनिल मौसूण,जतिन मौसूण ने आए हुए सभी मेहमानों का बाबा श्याम का दुप्पटा ओढ़ाकर विशेष अभिनंदन किया गया।


श्याम कीर्तन में जयपुर ओर कलकत्ता से आए हुए भजन गायकों की शानदार प्रस्तुतियों से जेकेजे मेंशन श्यामय हो गया। श्याम भजन संध्या का समापन महाआरती के साथ किया गया। इसके उपरांत सभी परिवारजनो ओर रिश्तेदारों ने बेबी आराध्य के हाथों केक काटकर जन्मदिन मनाया।

जन्मदिन समारोह में परिवारजनों, रिश्तेदारों ओर संपादक नवल किशोर शर्मा,रुक्मणि शर्मा ने बेबी आराध्य को आशीर्वाद प्रदान किया।
