By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: गैंगस्टर अमित शर्मा उर्फ जैक पण्डित अमेरिका में गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > गैंगस्टर अमित शर्मा उर्फ जैक पण्डित अमेरिका में गिरफ्तार
Jaipurदेश

गैंगस्टर अमित शर्मा उर्फ जैक पण्डित अमेरिका में गिरफ्तार

RMT network
Last updated: October 15, 2025 5:09 am
RMT network
Share
11 Min Read
SHARE

जयपुर। लॉरेन्स विश्नोई गैंग के सक्रिय गैंगस्टर वर्तमान में रोहित गोदारा गैंग से संबंध रखने वाले गैंगस्टर अमित शर्मा उर्फ जैक पण्डित को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स राजस्थान की सूचना पर सी.बी.आई. की इन्टरपोल ब्रान्च के माध्यम से अमेरिकी एजेन्सियों को सूचित करने पर अमित शर्मा उर्फ जैक पण्डित को किया डिटेन, जिसको भारत लाने के प्रयास जारी है।
दिनेश एम.एन., अति. महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा/एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, राजस्थान, जयपुर के निर्देशन में संगठित आपराधिक गिरोह के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए रोहित गोदारा गैंग का फरार कुख्यात अपराधी अमित शर्मा उर्फ जैक पण्डित जो गैंग के लिए विदेशों में बैठकर आपराधिक गतिविधियां कर रहा था, यह गैंग के लिए फाइनेंस का काम सम्भालता था, जिसके लिए वह एक्सर्टेशन मनी को विदेशों में रिसीव करने एवं विभिन्न माध्यमों से गैंग के सदस्यों तक पहुंचाने का मुख्य रूप से कार्य करता था। इसके अलावा इस गैंग के जो सदस्य भारत से विदेशों में छुपने के लिये भाग जाते थे उनको विदेशों में शरण दिलाने एवं उनको पैसा उपलब्ध करवाना, उनके लिये फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने का काम कर रहा था। रोहित गोदारा जब भारत से भागकर गया था तो अमित पण्डित ने ही इसकी रूकवाने की व्यवस्था की थी। अमित शर्मा ने लॉरेन्स गैंग के लिये आपराधिक गतिविधियां शुरू की जिसकी सूचनाएं प्राप्त हुई, जिस पर तत्कालीन उप महानिरीक्षक पुलिस, योगेव यादव, सी.आई.डी. (सी.बी.) के सुपरविजन में कार्यवाही शुरू की गई, जिसको वर्तमान उप महानिरीक्षक पुलिस, दीपक भार्गव, सी.आई.डी. (सी. बी.), राज., जयपुर के सुपरविजन में निरन्तर जारी रखकर ए.जी.टी.एफ. की टीम को कार्यवाही करने के लिये सक्रिय किया गया।
अपराधी अमित शर्मा उर्फ जैक पण्डित पुत्र विनोद शर्मा निवासी 15 जेड, पुलिस थाना मटीली राठान, जिला श्रीगंगानगर के कई प्रकरणों में वांछित चल रहा था। इसी दौरान मौका पाकर यह विदेश भाग गया था और गैंग के लिये सक्रिय रूप से काम करने लग गया। ए.जी.टी.एफ. की टीम ने इसके विदेश में होने की सूचनाएं प्राप्त की। इस अपराधी की आपराधिक गतिविधि और गैंग में इसके सक्रियता के संबंध में श्रीमती अमृता दुहान, पुलिस अधीक्षक जिला श्रीगंगानगर ने भी काफी सूचनाएं एकत्रित की एवं इसके गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कार्यवाही प्रारम्भ की गई। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार यह अपराधी भारत से दुबई, दुबई से स्पेन और स्पेन से कुछ अन्य देशों से होते हुए अमेरिका पहुंचा। इसके अमेरिका और स्पेन में होने की सुचना प्राप्त होने पर सी.बी.आई. इन्टरपोल ब्रान्च के माध्यम से अमेरिकन एजेन्सियों को इसके रेड कार्नर नोटिस व अन्य दस्तावेज भेजकर सूचित किया गया, जिस पर अमेरिकन एजेन्सियों ने इसको डिटेन कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
यह अपराधी विदेश में बैठकर पहले लॉरेन्स विश्नोई गैंग के लिए अपराधिक कार्य कर रहा था और वर्तमान में यह रोहित गोदारा व गोल्डी बराड के लिये फिरौती की रकम को विदेशों में हवाला और मनी ट्रान्सेक्शन के अन्य माध्यमों से राशि प्राप्त कर गैंग के लिये अपराधियों तक पहुंचाना, अवैध राशि से गैंग के लिये हथियार खरीदना और ड्रग्स के कार्य सक्रिय रूप से कर रहा था।
कई उपनाम :- अमित शर्मा ने विदेश भागने के बाद अपनी पहचान छुपाने के लिये कई नाम बदले। गैंग में उसको जैक उर्फ सुल्तान उर्फ डॉक्टर उर्फ पण्डित जी, उर्फ अर्पित आदि नामों से जाना जाता था। लेकिन गैंग के सदस्यों द्वारा इस अपराधी का नाम कभी सामने नहीं लाया गया।
मुख्य कार्य :- इस अपराधी का मुख्य कार्य गैंग के लिए फाइनेंस का काम सम्भालना था, जिसके लिए वह एक्सर्टेशन मनी को विदेशों में रिसीव करने एवं विभिन्न माध्यमों से गैंग के सदस्यों तक पहुंचाने का मुख्य रूप से कार्य करता था। इसके अलावा इस गैंग के जो सदस्य भारत से विदेशों में छुपने के लिये भाग जाते थे उनको विदेशों में शरण दिलाने एवं उनको पैसा उपलब्ध करवाना, उनके लिये फर्जी दस्तावेज तैयार करवाना था।
ए.जी.टी.एफ. को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि इस गैंग के लिए एक्सर्टोशन राशि को विदेशों में पहुंचाने का काम अमित पण्डित विदेश में बैठकर कर रहा है, जिस पर अमित पण्डित उर्फ जैक के विदेशी और स्थानीय नेटवर्क की सम्पूर्ण जानकारी जुटाई गई। इसके विदेशी ठिकानों को चिन्हित किया गया। इसके संबंध में काफी सूचनाएं प्राप्त होने पर संबंधित एजेन्सियों को सूचित करवाकर अमेरिकन एजेन्सियों को सूचित किया गया। अमित पण्डित रोहित गोदारा के विदेश भागने से पहले ही खुद विदेश में अपना नेटवर्क तैयार कर रहा था। अमित पण्डित के संबंध में इसके आपराधिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होने पर श्रीगंगानगर एवं पंजाब में इसे जुड़े हुए स्थानीय अपराधियों की गिरफ्तारी करने के लिये सूचित किया गया, जिस पर कई अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। वर्तमान में रोहित गोदारा और वीरेन्द्र चारण / गोल्डी बरार जो विदेशों में भागे हुए है, ये अमित पण्डित के निरन्तर सम्पर्क में थे। इन लोगों को विदेश में शरण दिलाने उनके लिए फाइनेन्स की व्यवस्था करने व देश में फायरिंग, फिरौती व रैकी करवाने के काम में काफी जगह अमित पण्डित की अहम भूमिका रही है। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार अमित पण्डित उर्फ जैक विदेशों में ड्रग्स कारोबार में भी सम्मिलित है। अब अमित पण्डित को भारत लाने के प्रयास शुरू कर दिये गये है। इस अपराधी के खिलाफ पूर्व में ही रेड कार्नर नोटिस जारी हो चुका था जिसको भारत लाकर अनुसंधान किया जायेगा।
गोल्डी बरार-रोहित गोदारा गैंग को अमित पण्डित के माध्यम से पैसा उपलब्ध करवाने वाले लोगों पर कड़ा एक्शन बी.एन.एस. की धारा 111 के अन्तर्गत गैंग व संगठित अपराध से जुड़े गैंग के लिये वित पोषण उपलब्ध करवाने पर प्रकरण दर्ज किये जाकर गिरफ्तारियां की जायेगी।
टीम सदस्य :-

  1. सिद्वान्त शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक।
  2. नरोतम वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक।
  3. रविन्द्र प्रताप, पुलिस निरीक्षक।
  4. सुनील जांगिड़, पुलिस निरीक्षक।
  5. मनीष शर्मा, पुलिस निरीक्षक।
  6. कमलपुरी, पुलिस निरीक्षक ।
  7. रमेश कुमार, हैड कानि. 187।
  8. सुभाषचन्द, कानि. 800।
  9. सुरेन्द्र कुमार, कानि. 68।
    विशेष रणनीति : लॉरेन्स विश्नोई-गोल्डी बरार-रोहित गोदारा गैंग के कई सदस्य विदेशों से नेटवर्क चला रहे है, जिनके लिए ए.जी.टी.एफ. द्वारा विदेश में इनके नेटवर्क के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही है, इनके आर.सी.एन. व इन्टरपोल रेफरेन्स लेटर नियमित रूप से प्रेषित किये जा रहे है। सी.बी.आई. इन्टरपोल के माध्यम से इनके भारत में डिपार्टेशन की प्रक्रिया जारी है। विदेशों में इनके गैंग्स के ठिकानों में इन गैंग के लिए कार्य करने वाले व मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करवाकर डिपोर्ट करवाया जाएगा।
    विशेष: देश-विदेश में यह गैंग ऐसे लोगों की भी मदद ले रही है, जिनके रिश्तेदार, सहयोगी, मित्र विदेशों में कामगार है एवं विदेश कई समय से रह रहे है। इन लोगों की भी सूचीबद्व कर एवं डाटा भी ए.जी.टी.एफ. ने जुटाये है, अब जो व्यक्ति देश-विदेश में बैठकर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से इस गैंग को किसी प्रकार की मदद करेंगे, उस पर नये बी.एन.एस. की धारा 111 के तहत् विभिन्न उपविधियां अनुसार कार्यवाही ए.जी.टी.एफ. के द्वारा की जाएगी।
    आरोपी अमित शर्मा उर्फ जैक पण्डित पुत्र विनोद शर्मा निवासी 15 जेड पुलिस थाना मटीली राठान, जिला श्रीगंगानगर के विरूद्ध दर्ज आपराधिक प्रकरण।
    दिनांक 29.04.2022 को श्रीगंगानगर में अमोद कुमार भगत के घर पर फिरौती के लिए फायरिंग की गई, जिसमें अमित पण्डित की अहम भूमिका थी। अमित पण्डित ने लॉरेन्स विश्नोई से मिलकर यह फायरिंग करवाई थी, जिन लोगों ने फायरिंग की थी उनको अमित पण्डित ने वाहन व हथियार उपलब्ध करवाये थे। इस प्रकरण में अमित पण्डित फरार है। इसके खिलाफ प्रकरण संख्या 192/22 धारा 307, 384, 336, 454, 382, 120बी भा.दं.सं. एवं 27 आर्म्स एक्ट दिनांक 29.04.2022 को दर्ज हुआ।
    दिनांक 26.01.2022 को पुरानी आबादी थाना पुलिस ने जसप्रीत सिंह उर्फ अमु नाम के व्यक्ति से अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद किये थे। यह हथियार भी अमित पण्डित ने उपलब्ध करवाये थे, जिसका प्रकरण संख्या 16/223 धारा 3/25, 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज हुआ। इसमें अमित पण्डित चल रहा है।
    दिनांक 20.01.2024 को उम्मेद कुमार नाम के अपराधी से 06 पिस्टल व 84 कारतूस अबोहर बाईपास श्रीगंगानगर में बरामद हुये थे, यह हथियार अमित पण्डित व उसके गांव के योगेश स्वामी ने उपलब्ध करवाये थे और उम्मेद कुमार यह हथियार गोल्डी बरार के आदमियों को देने जा रहा है, जिस पर प्रकरण संख्या 38/24 धारा 3/25 (1B)(A), (1AA), 6,7, 8, 5/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज हुआ। इसमें अमित पण्डित चल रहा है।
    श्रीगंगानगर निवासी सुनील शर्मा जिसको अनमोल विश्नोई द्वारा उसकी हत्या की धमकी दी गई थी, जिसमें अनमोल विश्नोई, आरजू विश्नोई व अमित पण्डित ने मिलकर बदमाश शूटरों को सुनील की हत्या करवाने के लिये श्रीगंगानगर में प्रयास किये थे। इनमें से अमित पण्डित, अनमोल विश्नोई के द्वारा भेजे गए कुछ शूटर दिल्ली स्पेशल सैल द्वारा पकड़े थे, जिनमें इनकी भूमिकाओं का खुलासा हुआ था। सुनील शर्मा की हत्या की साजिश, प्रयास, संगठित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में सुनील शर्मा द्वारा एक प्रकरण संख्या 609/24 धारा 111 (2) (B), 111(3), 111(4), 55, 61(2) (A) बी.एन.एस 2023 में दर्ज हुआ। इस प्रकरण में भी अमित पण्डित वांछित है। इसके अलावा पंजाब व हरियाणा में भी कई प्रकरणों में वांछित चल रहा है।
TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आगामी दीपोत्सव के अवसर पर अग्निशमन शाखा की कार्रवाई, 178 संस्थानों को मौके पर ही दिये नोटिस
Next Article विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के नाम पर ठगी पर बड़ा साइबर अलर्ट

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457838
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

मनीषा सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नियुत किया।
गलत UPI भुगतान पर न हों परेशान: जानें कैसे वापस पाएं अपनी रकम
जेडीए ने दो स्थानों पर अवैध भवनों को सील
मिस राजस्थान 2025 का फिनाले मंथ: फैशन फोटोग्राफर वासु जैन व मेकअप एक्सपर्ट मीनाक्षी सोलंकी की हुई वर्क शॉप
थाईलैंड और राजस्थान के बीच पर्यटन के क्षेत्र में अपार सम्भावनाएं- मुख्य सचिव
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account