जयपुर। मानसरोवर वीटी रोड स्थित दिवाली कानिर्वाल 11 अक्टूबर से शुरू हो गया है। दिवाली कार्निवल का 12 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच 13 अक्टूबर को यश फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष सराफ, श्याम आशीष के ग्रुप के एम डी बाबू लाल कुलडीया, संपादक नवल किशोर शर्मा ओर मदर एंड बेबी केयर कंपनी से जोनल हैड विकास अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया।


सभी अतिथियों का कार्निवाल के आयोजक डॉ. अजय कुलश्रेष्ट, स्वीटी दाधीच ओर शरद दाधीच ने माला पहनाकर अभिनंदन किया।


सभी अतिथियों ने दिवाली कार्निवल का विजिट किया और वहां लगी स्टालों के प्रॉडक्ट्स की सराहना करते हुए एग्जीबिटर्स को बधाई ओर शुभकामनाएं दी।


कार्निवल के आयोजक अजय कुलश्रेष्ठ ओर स्वीटी दाधीच ने बताया कि कार्निवाल में फर्नीचर, इंटीरियर, इलेक्ट्रोनिक्स, रियल एस्टेट, हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल, बैंक फाइनेंस, गारमेंट, फर्नीशिंग, कॉस्मेटिक्स, एफएमसीजी, लाइफस्टाइल के सभी प्रोडक्ट एक ही छत के नीचे वाजिब दाम पर उपलब्ध है।


कार्निवाल से कुशाग्र कुलश्रेष्ठ ने बताया कि ये कार्निवाल 11 अक्टूबर से 19 अक्रूबर तक रहेगा।
इवेंट का ‘मीडिया पार्टनर राज मीडिया टीवी है।
