जयपुर। सेहत साथी फाउंडेशन की ओर से 20 सितम्बर ‘को होटल अमर पैलेस मेंनेशनल फिजियो आइकॉन अवार्ड सीजन-5 का आयोजन किया गया।

इवेंट के आयोजक डॉ. अविनाश सैनी ने समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टिका राम जुली का बुके देकर अभिनंदन किया।

राजस्थान सहित देशभर से आए 50 फिजियोथैरेपिस्ट को सम्मान पत्र ओर अवार्ड देकर सम्मानित किया।अवार्ड समारोह के आयोजक डॉ अविनाश सैनी ने समारोह के गेस्ट ऑफ ऑनर संपादक नवल किशोर शर्मा,तिलक ग्रुप के डायरेक्टर राम टेलर ओर अन्य अतिथियों का बुके ओर मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जयपुर के सिंगर्स ने बोलीवुड गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां से माहौल को खुशनुमा बना दिया।

इवेंट का पावर्ड बाय तिलक बिल्डर्स,केयर हेल्थ इंसोरेंस और मीडिया पार्टनर राज मीडिया समाचार पत्र रहा।


