टेलेंट शो में सिंगिंग में हिरांश वर्धन ओर मॉडलिंग में रिद्धि अरोड़ा विजेता रहे
जयपुर। खनक चित्रा एंटरटेनमेंट की ओर से 31 अगस्त को सांय 6 बजे से होटल रॉयल रिट्रीट में लिटिल सन साइन किड्स फैशन शो सीजन 2 का भव्य आयोजन किया गया ।
इवेंट की आयोजक अर्चना दास, इवेंट के वीआईपी गेस्ट संपादक नवल किशोर शर्मा, अर्चना भार्गव, वर्षा अरोड़ा, अमीर सत्य फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजू देवदा (सोजत सिटी) आदि अतिथियों ने भगवान श्री गणेश के समक्ष पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित करके इवेंट की शुरुआत की गई।

समारोह से पूर्व अर्चना दास ने बोलीवुड सिंगर रहमान अली,वेन्यू पार्टनर मजहर खान, संपादक नवल किशोर शर्मा सहित अन्य अतिथियों का तिलक लगाकर ओर पुषवर्षा करके स्वागत किया। किड्स फैशन और टेलेंट शो में प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए बच्चों ने डांस,सिंगिंग ओर रैंप पर मॉडलिंग के जरिए अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। लिटिल सनसाइन टेलेंट शो में 3 वर्ष से 16 वर्ष की आयु के करीब 50 बच्चों ने भाग लिया। करीब 4 घंटे चले इवेंट में जजेज ने बच्चों के हुनर को परखा।

समारोह के मुख्य अतिथि बॉलीवुड सिंगर रहमान अली,मजहर खान, वीआईपी गेस्ट संपादक नवल किशोर शर्मा, एमएसएमई के असिस्टेंट डायरेक्टर तरुण भटनागर आदि अतिथियों का इवेंट की आयोजक अर्चना दास ओर उनकी टीम की ओर से दुप्पटा,साफा पहनाकर ओर मोमेंटो देकर अभिनंदन किया।

इवेंट में विभिन्न केटेगिरी में विजेता प्रतिभाओं को अर्चना दास ओर जजेज ने सम्मान पत्र ओर मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इवेंट में सिंगर कीर्ति शर्मा की शानदार प्रस्तुति से सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सिंगिंग में फर्स्ट विजेता हिरांश वर्धन सेकेंड विजेता ईशानवी मिश्रा रही वही मॉडलिंग में रिद्धि अरोड़ा विजेता रही।

जजेज में प्रियंका अरोड़ा,अंजना दीवान और प्रियाली सरकार रही। अर्चना दास ने राज मीडिया टाइम्स के साथ खास बातचित मे बताया कि इवेंट का उद्देश्य प्रदेश में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। इस मंच के माध्यम से बच्चों को अपना टेलेंट दिखाने का मौका मिलता है।आगे चलकर यही बच्चे इंडिया लेवल के प्लेट फॉर्म पर अपना टेलेंट दिखाते है।
