सेवानिवृत्ति से पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद का किया सम्मान
जयपुर। मानसरोवर सेक्टर 8 समुदायिक केंद्र पर राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई उक्त संबंध में जानकारी देते हुए संघ के महामंत्री प्रदीप शर्मा एवं संयुक्त महासचिव गोविंद नाटाणी ने बताया कि बैठक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दशरथ कुमार की अध्यक्षता में की गई बैठक में प्रांतीय सम्मेलन एवं प्रांतीय अध्यक्ष के द्विवार्षिक चुनाव की तिथि 26 एवं 27 अक्टूबर 2025 को निश्चित की गई जिसमें प्रांतीय सम्मेलन के साथ-साथ संघ के प्रांतीय अध्यक्ष का भी चुनाव कराया जाएगा। कार्यकारिणी की बैठक के तुरंत बाद संघ के कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद जो 29.08. 2025 को सेवानिवृत होने जा रहे हैं को भावभीनी विदाई देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्याय तेज सिंह राठौड, पूर्व अध्यक्ष आयुदान सिंह कवैया, संघ के प्रांतीय अध्यक्ष दशरथ कुमार, सघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ ओपी पूनिया, सुखदेव सिंह रमाणा, पूर्व सभा अध्यक्ष डॉक्टर शशिकांत शर्मा एवं संघ के समस्त प्रांतीय पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ शाखा अध्यक्ष एवं सचिव एवं अन्य प्रतिनिधियों ने शिरकत की। संघ के अध्यक्ष दशरथ कुमार ने बताया कि संघ का सदैव मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ मंडल हितों मुख्य सर्वोपरि रही है। उन्होंने आगामी कार्यकारणी से भी यही अपेक्षा रखी कि वह सदैव संघ के मुख्य उद्देश्यों पर कार्य करता रहेगा ताकि मंडल का भविष्य गरिमा पूर्ण रहे।
राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रान्तीय द्विवार्षिक चुनाव 26 एवं 27 अक्टूबर 2025 को
