हाथोज बाग रिसॉर्ट में होगा लहरिया उत्सव, करीब 4000 महिलाएं करेगी शिरकत
महिलाओं का सम्मान सहित होगी अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
विआन ग्रुप, बन्नाजी फिल्म्स, सोल डांस एकेडमी और शिव ज्वैलर्स के तत्वावधान में होगा आयोजन
जयपुर। राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और रंगों से सराबोर ‘झरोखा लहरिया उत्सव’ में राज्य की कला और विरासत की जीवंतता देखने को मिलेगी। विआन ग्रुप और बन्नाजी फिल्म्स की अगुवाई में सोल डांस एकेडमी और शिव ज्वैलर्स के तत्वावधान में 14 अगस्त, 2025 को कालवाड़ रोड़ स्थित हाथोज बाग में झरोखा लहरिया उत्सव का आयोजन किया जाएगा। गुलाबी नगर का यह अनूठा सांस्कृतिक कार्यक्रम मनोरंजन के लिए एक यादगार दिन होगा।

बुधवार को वैशाली नगर स्थित स्वर्णा कॉस्मेटिक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बन्नाजी फिल्म्स के डायरेक्टर गजराज सिंह नाथावत, शिव ज्वैलर्स के डायरेक्टर हुकुम सिंह राठौड़, सोल डांस एकेडमी से नेहा विजयवर्गीय, मरुधर हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. रिम्मी शेखावत, शिवराज सिंह, केवा काईपो इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर हेमन्त चंदवानी, महागुरु आयुर्वेद के डायरेक्टर लालचंद कुमावत, करणी कैटर्स के डायरेक्टर किशन सिंह, हाथोज बाग रिसॉर्ट के डायरेक्टर महेश यादव, बेटी फाउंडेशन से राहुल शर्मा व राज शर्मा, मिस इंडिया क्राउन अम्बिका माथुर, कावेरी चौधरी, आंचल चौधरी, सिद्धि राठौड़, एंजेल चौहान, रिया महावर, नैना कुमारी, अंकिता सिंह, खुशी प्रजापत ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया।
विआन ग्रुप एवं बन्नाजी फिल्म्स के डायरेक्टर गजराज सिंह नाथावत ने बताया कि झरोखा लहरिया उत्सव का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध विरासत का जश्न मनाना है, जिसमें पारंपरिक कलाओं, शिल्पों और प्रदर्शनों को प्रदर्शित किया जाएगा। उत्सव में लहरिया थीम पर फैशन शो, राधाकृष्ण थीम पर नृत्य नाटिका, राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुतियां होगी। साथ ही राजस्थानी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन करती पारंपरिक संगीत और नृत्य, स्थानीय हस्तशिल्प और प्रामाणिक व्यंजनों का स्वाद आदि शामिल है। झरोखा लहरिया उत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली 161 महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा।
