जयपुर। वार्ड 142 स्थित लाल कोठी सब्ज़ी मंडी में सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। PIU टीम एवं नगर निगम के csi द्वारा दुकानदारों और आमजन को प्लास्टिक का उपयोग न करने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा डस्टबिन रखने के लिए समझाइश दी गई।
मंडी क्षेत्र में अनावश्यक अतिक्रमण को हटाने के लिए भी दुकानदारों को प्रेरित किया गया। साथ ही मंडी अध्यक्ष से अनुरोध किया गया कि वे सभी दुकानदारों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूरी तरह पाबंद करें।
अभियान के दौरान लगभग 15 किलो के आसपास प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में प्लास्टिक मिलने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर जागरूकता अभियान
