राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क
जयपुर। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित अभिनव पहल “एक पौधा परिवार के नाम” का भव्य शुभारंभ रविवार को राजा पार्क स्थित पिंक कैफे में किया गया। शिल्पी फाउंडेशन, पिंक कैफे एवं लॉन्चिंग सॉल्यूशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की थीम रही – “वन उत्सव टू प्रिज़र्व नेचर”, जो इस आयोजन को एक हरित चेतना महोत्सव में परिवर्तित करती है।

संस्था की प्रेसिडेंट शिल्पी अग्रवाल ओर उनकी टीम की ओर से समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी ओर भाजपा नेता रवि नैयर ओर स्पेशल गेस्ट संपादक नवल किशोर शर्मा का दुप्पटा ओढ़ाकर ओर बुके देकर अभिनंदन किया।
शिल्पी फाउंडेशन की संस्थापक शिल्पी अग्रवाल और समाजसेवी दिव्या द्विवेदी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत राज्य भर की लगभग 10,000 महिलाएं सक्रिय रूप से भाग लिया और साथ ही 1 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया। इन पौधों को सिर्फ पर्यावरण के लिए नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह अपनाकर उनका पालन-पोषण किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रवि नैयर और हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य, संपादक नवल किशोर शर्मा, साहित्यकार रिज़वान एजाज़ी, समाजसेवी दिव्या द्विवेदी,शिल्पी अग्रवाल, रीना भार्गव,सुनीता अग्रवाल, शांति भटनागर, रेनू चौहान, कुसुम सैनी, लक्ष्मी अग्रवाल, कमलेश सोनी, मधु शुक्ला, रिंकी सैनी, मीनाक्षी सेन, रश्मि तंवर, अंजू अग्रवाल, अमृता आहूजा ,सोनम सोनी ,रामनिवास ,हीरालाल और तनुज मंगलानी द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।

इस दौरान पिंक कैफे परिसर में समाज सेवी रवि नैयर ओर विधायक बालमुकंदाचारिय महाराज ने परिसर में दो पेड़ लगाकर इस की शुरूआत की। समारोह में 3 अगस्त को फ्रेंडशिप डे पर रवि नैयर ओर संपादक नवल किशोर शर्मा के हाथों पर संस्था मेंबर्स ने रक्षा सूत्र भी बांधा। इस अवसर पर दोस्ती पर बने गीतों पर संस्था मेंबर्स ने जमकर नृत्य किया।
