जयपुर। 27 जुलाई को जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष पद पर देवी शंकर शर्मा के निर्विरोध चयन पर गौड़ सनाढ्य फाउंडेशन परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई है। उनके इस चयन को लेकर राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों ने उन्हें हृदयतल से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री हरि शर्मा ने कहा कि यह चयन केवल एक पद नहीं, बल्कि शर्मा के वर्षों के सामाजिक समर्पण, संगठात्मक कुशलता और नेतृत्व का प्रतीक है।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक एवं महामंत्री एशियाड ओलंपिक चैंपियन गोपाल सैनी के योगदान को भी विशेष रूप से याद किया गया। उन्होंने वर्ष 1981 की टोक्यो एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5000 मीटर में स्वर्ण पदक और 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत पदक जीतकर भारत एवं राजस्थान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया।
जिला एथलेटिक्स संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने देवी शंकर शर्मा
