By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
    विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
    October 21, 2026
    पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण में 247 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में, तृतीय चरण के नामांकन शुरू
    October 20, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    ‘आतंकियों को घर में घुसकर मारेंगे’, पीएम मोदी के बयान पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया
    April 17, 2024
    मनीषा सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नियुत किया।
    April 30, 2024
    एयर इंडिया के विमान की टग ट्रैक्टर से टक्कर, बाल-बाल बचे 180 यात्री
    May 17, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: प्रवासी राजस्थानी दिवस- 2025: राजस्थान के वैश्विक प्रवासी 10 दिसंबर को जयपुर में होंगे एकजुट
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > प्रवासी राजस्थानी दिवस- 2025: राजस्थान के वैश्विक प्रवासी 10 दिसंबर को जयपुर में होंगे एकजुट
Jaipur

प्रवासी राजस्थानी दिवस- 2025: राजस्थान के वैश्विक प्रवासी 10 दिसंबर को जयपुर में होंगे एकजुट

RMT network
Last updated: December 9, 2025 4:27 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में 10 दिसंबर को जयपुर के जेईसीसी सभागार में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025’ के जरिए राजस्थान अपने वाइब्रेंट प्रवासी समुदाय के स्वागत करने के लिए तैयार है। इस समारोह का उद्देश्य देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बसे प्रवासी राजस्थानियों के राज्य के संबंधों को मजबूत करना और राज्य की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति तथा सांस्कृतिक विरासत को दुनिया भर में पहुंचाने में प्रवासियों के शानदार योगदान का उत्सव मनाना है।
समारोह के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का मुख्य उद्बोधन होगा, जिसमें वे प्रवासी राजस्थानी समुदाय के साथ आपसी संबंधों को बढ़ाने, राज्य के आर्थिक विकास, वैश्विक साझेदारी और गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए अपनी सरकार के विज़न के बारे में चर्चा करेंगे।
‘प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025’ के इस उद्घाटन सत्र को राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी संबोधित करेंगे।
इस आयोजन की शुरुआत राजस्थान की विकास यात्रा और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की झलक दिखाने वाली प्रदर्शनी ‘प्रगति पथ’ के उद्घाटन के साथ होगी। इसके बाद माननीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का स्वागत उद्बोधन होगा।
उद्घाटन सत्र में देश के कारोबार और उद्योग जगत की शीर्ष हस्तियां भी शामिल होंगी, जिनमें वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल और टाटा पावर के सीईओ और एमडी प्रवीर सिन्हा शामिल हैं। ये सभी राजस्थान, यहां हुए बदलाव और राज्य में उद्योग और व्यापार की संभावनाएं तथा मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए जा रहे सुधारों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
इसके अतिरिक्त उद्घाटन सत्र में राजस्थान और प्रवासी राजस्थानी समुदाय के बीच हमेशा से रहे भावनात्मक जुड़ाव और साझा विरासत को एक विशेष फिल्म के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, इस अवसर पर 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों (एमओयू) की ग्राउंडब्रेकिंग भी की जाएगी। इन्हें मिला कर राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट- 2024 के बाद से धरातल पर शुरू हुई परियोजनाओं का कुल मूल्य 8 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा, जो राज्य में निवेश-आधारित विकास और नवाचारों के एक नए दौर के शुरुआत को दर्शाता है।
इस सत्र में एक कॉफी टेबल बुक “कमिटमेंट इन एक्शन” का भी अनावरण किया जाएगा, जिसमें ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट— 2024’ के तहत किए गए एमओयू के ग्राउंडब्रेकिंग को दर्शाया गया है, जो प्रगति, साझेदारी और सामूहिक उपलब्धियों का प्रमाण है।
इस अवसर पर देश-विदेश में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रवासी राजस्थानी समुदाय की कुछ विशिष्ट हस्तियों को ‘प्रवासी राजस्थानी सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद, उद्घाटन सत्र का समापन राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के संबोधन से होगा।
इस समारोह में राजस्थान सरकार के मंत्रीगण और अधिकारीगण, उद्योग और कारोबार जगत के दिग्गज, विभिन्न विषयो के विशेषज्ञ, निवेशक, सांस्कृतिक जगत की हस्तियां और प्रवासी राजस्थानी समुदाय के कई विशिष्ट व्यक्ति भी शामिल होंगे।
प्रवासी राजस्थानी दिवस का एक और खास आकर्षण प्रवासी राजस्थानियों (NRRs) के साथ ओपन हाउस सत्र है, जिसमें राजस्थान के विकास हेतु प्रवासी राजस्थानियों का सहयोग बढ़ाने और निवेश के अवसरों पर खुला और सार्थक संवाद होगा।
उद्घाटन सत्र और ओपन हाउस सत्र के अलावा, ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस— 2025’ में विषय आधारित सात सेक्टोरल सत्रों का भी आयोजन किया गया है, जिनमें रिन्यूएबल एनर्जी, पर्यटन, शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, जल संसाधन और माइनिंग शामिल हैं। इनमें केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री और अधिकारी, विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ, नीति निर्माता और उद्यमी मुख्य चुनौतियों, तकनीकी विकास और नए अवसरों पर चर्चा करेंगे। इन सत्रों के जरिए नवाचार, सतत और समावेशी विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में राजस्थान की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।
प्रवासी राजस्थानी दिवस का समापन सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा, जिसमें घूमर और कालबेलिया जैसे पारंपरिक राजस्थानी नृत्य होंगे। साथ ही, जाने-माने कलाकारों का एक फ्यूज़न परफॉर्मेंस भी होगा, जो राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाएगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नई श्रम संहिताएं श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव: ईज ऑफ डूईंग बिजनेस को मिलेगा बढ़ावा
Next Article अमित पासी का रिकॉर्ड डेब्यू शतक, पंजाब और हरियाणा सुपर लीग में पहुंची

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026
प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
Jaipur
October 21, 2026
विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

518233
Your IP Address : 216.73.216.128

You Might Also Like

28 फरवरी तक चलेगा ‘निमोनिया नहीं तो बचपन सही’ थीम पर आयोजित “सांस अभियान”
उत्तर पश्चिम रेलवे पर वार्षिक स्वास्थ्य जॉच शिविर का आयोजन: 75 रेलवे अधिकारियों ने करवाई स्वास्थ्य जॉच
राज्य सरकार ने 22 अक्टूबर तक बढ़ाई ‘सहकार सदस्यता अभियान’ की अवधि
जेडीए की प्रभावी कार्रवाई: छियालीस बीघा भूमि पर सात अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की नारी शक्ति को विभिन्न योजनाओं के तहत दी कई सौगातें
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account