जयपुर। युवा नेता कार्तिकेय भारद्वाज ने 29 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया । कार्तिकेय भारद्वाज ने बताया कि 29 अप्रैल शाम को झारखंड महादेव जी का आशीर्वाद लेकर कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए देश के नागरिकों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। सैकड़ों मोटरसाइकिल जिन पर भगवान परशुराम के झंडे लगे हुए थे रैली के रूप में रवाना हुए।

रैली क्वींस रोड होते हुए अजमेर रोड से होते हुए वैशाली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस झारखंड महादेव मंदिर पर समापन हुआ जहां सभी युवाओं को प्रसादी वितरित की गई। रैली के दौरान सभी युवा भगवान परशुराम जी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे सभी ने भगवा रंग के दुपट्टे पहन रखे थे जिनका दर्जनों जगह सामाजिक संगठनों के लोगों ने और आसोपा हॉस्पिटल के मालिक डॉ अरविंद असोपा जी और उनके स्टाफ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था ।
इस दौरान दर्शील भट्ट, कमल भारद्वाज, अमन भारद्वाज, सौरभ शर्मा, अक्षित राजपुरोहित, योगेश शर्मा, मोहित, सचिन, दिनेश सहित सैकड़ों युवा मौजूद थे।
