जयपुर। ड्रीम अचीवर्स क्लब की ओर से 11 और 12 अप्रैल को दुर्गापुरा स्थित फोर्ट रेस्टोरेंट में दो दिवसीय लाइफ स्टायल प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। एग्जिबिशन में देशभर के प्रतिष्ठित प्रदर्शक अपने अनूठे डिजाइनर और लाइफस्टाइल उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उदयपुर, जोधपुर, कोलकाता, गाजियाबाद और आगरा जैसे शहरों के व्यवसायी हिस्सा लेंगे।
प्रदर्शनी में समर सीजन और ट्रैवल फ्रेंडली प्रोडक्ट्स, शादी और कैजुअल वियर, डिजाइनर साड़ियाँ (कॉटन, हैंड-पेंटेड, सिल्क), लहंगे, चांदी, इमिटेशन और पीतल के आभूषण, हस्तनिर्मित खाद्य पदार्थ जैसे मसाले, कुकीज़, चॉकलेट, सोप , गेटिंग आइटम , हैंड बैग्स और प्राकृतिक स्किन केयर उत्पाद शामिल होंगे। खास बात यह है कि ड्रीम अचीवर्स क्लब इस आयोजन के माध्यम से महिला उद्यमियों और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देता है, जिससे वे अपने ब्रांड को प्रमोट कर सकें और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। यह प्रदर्शनी उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर होगी जो समर शॉपिंग, शादी की तैयारियों या अनोखे हस्तनिर्मित उत्पादों की तलाश में हैं।
एग्जिबिशन में आप लाइव स्वादिष्ट फूड का भी आनंद ले सकते हैं। एक ऐसा मंच जहां आप अपने पूरे परिवार के साथ खरीदारी के साथ साथ मनोरंजन और भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं।
फोर्ट में 2 दिवसीय लाइफ स्टाइल एग्जीबिशन 11 अप्रैल से
