जयपुर। रेलवे द्वारा 04 जोडी रेलसेवाओं को इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 14888/14887, बाडमेर-ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा बाडमेर से दिनांक 18.09.26 से एवं ऋषिकेश से दिनांक 20.09.26 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
गाडी संख्या 14815/14816, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश-श्रीगंगानगर रेलसेवा श्रीगंगानगर से दिनांक 20.09.26 से एवं ऋषिकेश से दिनांक 19.09.26 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
गाडी संख्या 12485/12486, नान्देड-श्रीगंगानगर-नान्देड रेलसेवा नान्देड से दिनांक 17.09.26 से एवं श्रीगंगानगर से दिनांक 19.09.26 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
गाडी संख्या 12439/12440, नान्देड-श्रीगंगानगर-नान्देड रेलसेवा नान्देड से दिनांक 20.09.26 से एवं श्रीगंगानगर से दिनांक 25.09.26 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
4 जोडी रेलसेवाएं इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित


