By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    महाआरती, राधा-कृष्ण की झांकी और गरबा-डांडिया के साथ विद्याधर नगर दशहरा मेले का भव्य आगाज
    October 12, 2026
    बाबा रामदेव घुमंतू छात्रावास के तृतीय वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन
    October 12, 2026
    जयपुर में सजा शायरी का मंच, वर्ल्ड ट्रेंड पोएट्री 21.0 में कवियों ने बांधा समां
    October 12, 2026
    “सफ़र – द पोएट्री शो” का जयपुर में दिल को छू लेने वाला आगाज़; अजमेर के केशव खंडेलवाल बने पहले विजेता
    October 12, 2026
    अमृता हाट में सजा हुनर का बाजार, 170 महिला समूहों के उत्पाद उपलब्ध
    October 12, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    अब भारतीय और रूसी कंपनी को मटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन का जिम्मा
    April 27, 2024
    सुशील मोदी की निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
    May 14, 2024
    प्राइवेट पार्ट में एक किलो सोना छिपाकर ले जा रही थी एयर होस्टेस, एयरपोर्ट पर खुला राज
    May 31, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: 31 जुलाई तक ईज़ी एग्जिट नीति, फायर सेफ्टी रिपोर्ट और काउंसलर की जानकारी देना अनिवार्य
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > 31 जुलाई तक ईज़ी एग्जिट नीति, फायर सेफ्टी रिपोर्ट और काउंसलर की जानकारी देना अनिवार्य
Jaipur

31 जुलाई तक ईज़ी एग्जिट नीति, फायर सेफ्टी रिपोर्ट और काउंसलर की जानकारी देना अनिवार्य

RMT network
Last updated: July 10, 2026 6:42 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिले के कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर दक्षिण युगांतर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कोचिंग संस्थानों के लिए निर्धारित नियमों, सुरक्षा मानकों एवं छात्र हितों से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य तथा पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
जिला कलक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना सभी कोचिंग संस्थानों की नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कोचिंग संस्थान 31 जुलाई 2026 तक अपनी प्रमाणित ईज़ी एग्जिट नीति जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर विद्यार्थियों को संस्थान छोड़ने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। साथ ही फीस संबंधी विवादों के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए स्पष्ट एग्जिट नीति का लिखित रूप में उपलब्ध होना भी सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, भवन (स्ट्रक्चरल) सुरक्षा तथा छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों पर नियमित प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर प्रशिक्षण एवं निरीक्षण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त जयपुर शहर के बाहरी क्षेत्रों में संचालित कोचिंग संस्थानों का भी अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा।
उन्होंने सभी कोचिंग संस्थानों को निर्देश दिए कि वे 31 जुलाई 2026 तक अपने यहां उपलब्ध अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की अनुपालना रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रस्तुत करें तथा सभी संबंधित कार्मिकों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिलाना सुनिश्चित करें।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि प्रत्येक संस्थान में नियुक्त गेटकीपरों का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए तथा 30 जुलाई 2026 तक प्रशिक्षण पूर्ण कर शपथ-पत्र जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जाए। जो संस्थान स्वयं प्रशिक्षण आयोजित करने में सक्षम नहीं होंगे, उनके लिए जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक कोचिंग संस्थान में पर्याप्त संख्या में मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक एवं काउंसलर नियुक्त करने तथा उनकी अद्यतन सूची एवं संपर्क विवरण 31 जुलाई 2026 तक जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीएचक्यू-9 जैसे मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन एवं विद्यार्थियों के नियमित काउंसलिंग सत्र आयोजित करने पर विशेष बल दिया गया।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक कोचिंग संस्थान में प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र स्थापित किया जाए तथा शिकायत अधिकारी नियुक्त कर विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही परिसर में टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर विद्यार्थी तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।
उन्होंने सभी संस्थानों को निर्धारित आचार संहिता (कोड ऑफ कंडक्ट) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा विद्यार्थियों के प्रति नैतिक एवं मानवीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए सुरक्षित, सकारात्मक एवं तनावमुक्त शैक्षणिक वातावरण विकसित करने पर बल दिया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पत्रकारों की मांगों को लेकर 12 को जयपुर में होगा धरना प्रदर्शन
Next Article यात्रियों की सुविधा हेतु 7 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

महाआरती, राधा-कृष्ण की झांकी और गरबा-डांडिया के साथ विद्याधर नगर दशहरा मेले का भव्य आगाज
Jaipur
October 12, 2026
बाबा रामदेव घुमंतू छात्रावास के तृतीय वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन
Jaipur
October 12, 2026
जयपुर में सजा शायरी का मंच, वर्ल्ड ट्रेंड पोएट्री 21.0 में कवियों ने बांधा समां
Jaipur
October 12, 2026
“सफ़र – द पोएट्री शो” का जयपुर में दिल को छू लेने वाला आगाज़; अजमेर के केशव खंडेलवाल बने पहले विजेता
Jaipur
October 12, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

507110
Your IP Address : 216.73.216.170

You Might Also Like

भारत की वर्ल्ड कप जीत से प्रेरणा: अब राजस्थान की बेटियां भी छुएंगी आसमान
सेटेलाईट अस्पताल हेतु 10 हजार वर्गमीटर भूमि आवंटन का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जायेगा
छोटूराम दहिया होंगे भारतीय टीम के कोच
मुख्यमंत्री से आईफा आयोजन समिति के सदस्यों ने की मुलाकात: आईफा अवार्ड्स समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण
राज्यपाल की केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री से शिष्टाचार भेंट: राज्य और राष्ट्र विकास के मुद्दों पर किया संवाद
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account