जयपुर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 07 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09633/09634, रेवाडी-रींगस- रेवाडी स्पेशल रेलसेवा में रेवाडी से दिनांक 10.07.26 व 13.07.26 को (02 ट्रिप) एवं रींगस से 11.07.26 व 14.07.26 को (02 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
गाडी संख्या 09637/09638, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा में रेवाडी से दिनांक 10.07.26 व 13.07.26 को (02 ट्रिप) का एवं रींगस से दिनांक 10.07.26 व 13.07.26 को (02 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
गाडी संख्या 09611/09612, अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 22.07.26 से 30.09.26 तक (11 ट्रिप) का एवं योगनगरी ऋषिकेश से दिनांक 23.07.26 से 01.10.26 तक (11 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
गाडी संख्या 04731/04732, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा में श्रीगंगानगर से दिनांक 26.07.26 को (01 ट्रिप) का एवं समस्तीपुर से दिनांक 28.07.26 को (01 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
गाडी संख्या 01905/01906, कानपुर सेट्रल-असारवा-कानपुर सेट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा में कानपुर सेट्रल से दिनांक 20.07.26 से 31.08.26 तक (07 ट्रिप) का एवं असारवा से दिनांक 21.07.26 से 01.09.26 तक (07 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
गाडी संख्या 04111/04112, प्रयागराज-गांधीग्राम-प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा में प्रयागराज से दिनांक 18.07.26 से 29.08.26 तक (13 ट्रिप) का एवं गांधीग्राम से दिनांक 19.07.26 से 30.08.26 तक (13 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
गाडी संख्या 01910/01909, आगराकैंट-असारवा-आगराकैंट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा में आगराकैंट से दिनांक 03.08.26 से 31.08.26 तक (05 ट्रिप) का एवं असारवा से दिनांक 04.08.26 से 01.09.26 तक (05 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
यात्रियों की सुविधा हेतु 7 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

