जयपुर। जिला रसद कार्यालय जयपुर द्वितीय के अधीन वर्ष 2023 में रिक्त उचित मूल्य दुकानों की रिक्तियों के विरुद्ध विज्ञप्ति जारी की गई थी। उक्त प्रक्रिया के दौरान न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश दिए जाने के कारण विज्ञप्ति की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जा सकी। न्यायालय से स्थगन समाप्त होने के पश्चात विभाग द्वारा वर्ष 2023 की उक्त विज्ञप्ति को समाप्त कर नए सिरे से विज्ञप्ति जारी किए जाने के निर्देश जिला रसद अधिकारी जयपुर द्वितीय एवं जिला रसद अधिकारी कोटपूतली-बहरोड़ को दिए गए हैं।
जिला रसद अधिकारी जयपुर द्वितीय प्रियव्रत सिंह चारण ने बताया कि 19 रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए पूर्व में कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र से प्राप्त 109 आवेदन पत्र जिला रसद अधिकारी कोटपूतली-बहरोड़ को भेज दिए गए हैं, ताकि उक्त दुकानों के लिए नए सिरे से विज्ञप्ति जारी कर आगामी प्रक्रिया की जा सके।
19 रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए नए सिरे से जारी होगी विज्ञप्ति


