By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रक्षाबंधन के त्यौहार पर यात्रियों को मिलेगी राहत, उत्तर पश्चिम रेलवे ने किए व्यापक प्रबंध
    August 14, 2026
    कृषक प्रेमचंद की खुली किस्मत: मुख्यमंत्री से संवाद ने बनाया ब्रांड एम्बेसडर
    August 14, 2026
    ज्योतिपुंज मॉडर्न हाई स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस
    August 14, 2026
    ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ का बड़ा प्रहार: 4.31 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज, 5.21 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट
    August 14, 2026
    एसडीआरएफ गाडोता में गरिमामय सम्मान समारोह: एडीजी रूपिन्दर सिंघ ने 29 अधिकारियों व जवानों को दिए पदक
    August 14, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: सुबह-शाम पार्क में टहलना पड़ा भारी: 25 हजार का इनामी तस्कर वडोदरा से दबोचा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > सुबह-शाम पार्क में टहलना पड़ा भारी: 25 हजार का इनामी तस्कर वडोदरा से दबोचा
Jaipur

सुबह-शाम पार्क में टहलना पड़ा भारी: 25 हजार का इनामी तस्कर वडोदरा से दबोचा

RMT network
Last updated: June 23, 2026 6:51 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

पत्नी के लिए मोहनथाल ले जाने की जिद करता रहा आरोपी, एएनटीएफ ने ऑपरेशन रजियांजनेय में एक साल से फरार नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
जयपुर।
नशा मुक्त राजस्थान के संकल्प के तहत राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन रजियांजनेय के तहत करीब एक वर्ष से फरार और 25 हजार रुपये के इनामी मादक पदार्थ तस्कर हनुमान उर्फ राजू को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी इतना शातिर था कि घर पर कभी एक नंबर से बात नहीं करता था, बल्कि हर बार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से तय समय पर अपने भाई को फोन करता था। लेकिन उसकी सुबह-शाम पार्क में टहलने की आदत आखिरकार उसे जेल तक ले आई।
महानिरीक्षक पुलिस एएनटीएफ विकास कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान का हिस्सा है। आरोपी श्रीगंगानगर जिले के रजियासर थाना क्षेत्र में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित था और पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
100 बीघा जमीन थी, लेकिन आसान कमाई की लालच ने बना दिया तस्कर
हनुमान उर्फ राजू पुत्र घेवर राम जाट (27) निवासी सियागो की ढाणी थाना खींवसर जिला नागौर ने 12वीं तक पढ़ाई की। पिता की मृत्यु के बाद उसके हिस्से में करीब 100 बीघा कृषि भूमि आई, लेकिन खेती में मेहनत करने के बजाय उसने पहले शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम किया। वर्ष 2015 में शादी के बाद बढ़ते खर्च और ऐशो-आराम की चाह ने उसे गलत रास्ते पर धकेल दिया। एक शादी समारोह में कुछ तस्करों से हुई दोस्ती उसके जीवन का टर्निंग पॉइंट बनी और उसने मादक पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी।
जमानत खारिज हुई तो गुजरात भाग गया, पुलिस से हाथापाई कर भी हुआ फरार
वर्ष 2025 में श्रीगंगानगर के रजियासर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद उसका नाम भी सामने आया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अग्रिम जमानत की कोशिश की, लेकिन हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। इसके बाद वह गुजरात भाग गया। इससे पहले जब पुलिस उसे पकड़ने उसके घर पहुंची थी तो उसने परिजनों की मदद से पुलिस से हाथापाई कर फरार होने में भी सफलता हासिल कर ली थी।
ई-मित्र की दुकान, मिठाई का डिब्बा और तकनीक… ऐसे जुड़ती गई गिरफ्तारी की कड़ियां
एएनटीएफ की जांच के दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी की पत्नी ई-मित्र केंद्र पर गुजरात पैसे भेजने की जानकारी ले रही है। इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी गांव आया था, लेकिन टीम पहुंचने से पहले निकल चुका था। तलाशी के दौरान घर के पास पड़े कचरे से वडोदरा की एक मिठाई की दुकान का डिब्बा मिला। यहीं से जांच की दिशा गुजरात की ओर मुड़ गई।
टीम वडोदरा पहुंची और लगातार तीन दिन तक निगरानी करती रही। तकनीकी विश्लेषण में सामने आया कि आरोपी रोजाना लगभग एक ही समय पर अलग-अलग मोबाइल नंबरों से अपने भाई को फोन करता है और हर बार उसकी लोकेशन एक ही स्थान आती है। जब उस स्थान की पड़ताल की गई तो वह एक पार्क निकला। पहले से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुबह-शाम पार्क में टहलने का शौकीन था। बस, इसी आदत ने उसे पुलिस के शिकंजे में पहुंचा दिया। तय समय पर पार्क में मोबाइल पर बात करते हुए एएनटीएफ ने उसे धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद बोला- पत्नी के लिए मोहनथाल ले चलने दो
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने एएनटीएफ टीम से एक भावनात्मक अनुरोध किया। उसने कहा कि उसकी पत्नी को वडोदरा की प्रसिद्ध मोहनथाल मिठाई बेहद पसंद है और वह जब भी घर जाता था, यह मिठाई जरूर लेकर जाता था। वह बार-बार टीम से आग्रह करता रहा कि इस बार भी उसे पत्नी के लिए मोहनथाल साथ ले जाने दिया जाए।
महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि इस सफल ऑपरेशन में शामिल एएनटीएफ टीमों को मुख्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि मादक पदार्थों की तस्करी या किसी भी अपराधी से संबंधित सूचना एएनटीएफ नियंत्रण कक्ष 0141-2502877 अथवा व्हाट्सएप 9261225056 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हिंदी सिनेमा को मिलने जा रही है एक अनोखी फीमेल हिटवुमन: हुमा कुरैशी
Next Article राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: अकेले ब्लैक फिल्म पर 53 हजार से ज्यादा कार्रवाई

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ विनय कुमारकर्नाटक के मुख्य कोच बने
Sports
August 14, 2026
रक्षाबंधन के त्यौहार पर यात्रियों को मिलेगी राहत, उत्तर पश्चिम रेलवे ने किए व्यापक प्रबंध
Jaipur
August 14, 2026
कृषक प्रेमचंद की खुली किस्मत: मुख्यमंत्री से संवाद ने बनाया ब्रांड एम्बेसडर
Jaipur
August 14, 2026
ज्योतिपुंज मॉडर्न हाई स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस
Jaipur
August 14, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

482843
Your IP Address : 216.73.217.59

You Might Also Like

रेलवे की डिजिटल कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक-सक्षम बनाने पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श
विश्व को योग एवं आयुर्वेद सिखा भारत बनेगा विश्वगुरू- उपमुख्यमंत्री डाॅ. प्रेमचन्द
ई—दाखिल में राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर
राजस्थान पुलिस की वर्ष 2026 की प्राथमिकताएँ तय
स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की तैयारियों के संबंध में हुआ कार्यशाला का आयोजन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account