By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
    June 4, 2026
    राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
    June 4, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
    June 4, 2026
    बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    June 4, 2026
    विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि, किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    June 4, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
    जयपुर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ हुई रिलीज
    May 16, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: साइबर अलर्ट- “एक कॉल” के बहाने मोबाइल देना पड़ सकता है भारी, राजस्थान पुलिस की चेतावनी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > साइबर अलर्ट- “एक कॉल” के बहाने मोबाइल देना पड़ सकता है भारी, राजस्थान पुलिस की चेतावनी
Jaipur

साइबर अलर्ट- “एक कॉल” के बहाने मोबाइल देना पड़ सकता है भारी, राजस्थान पुलिस की चेतावनी

RMT network
Last updated: April 4, 2026 8:37 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। अगर आप किसी अनजान व्यक्ति को जरूरी कॉल के लिए अपना मोबाइल दे देते हैं, तो सावधान हो जाइए। यह छोटी सी मदद आपको बड़ी साइबर ठगी का शिकार बना सकती है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि साइबर अपराधी अब नए-नए तरीके से लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं।
ऐसे हो रहा साइबर फ्रॉड :
डीआईजी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क और पर्यटन स्थलों पर साइबर ठग एक जरूरी कॉल का बहाना बनाकर लोगों से मोबाइल मांगते हैं। जैसे ही फोन उनके हाथ में आता है, वे कुछ ही सेकंड में ऐसा खेल कर जाते हैं कि आपके बैंक खाते तक खाली हो सकते हैं और आपको पता भी नहीं चलता।
सबसे खतरनाक तरीका है कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम। ठग आपके मोबाइल से एक कोड डायल कर देते हैं, जिससे आपके फोन पर आने वाले ओटीपी सीधे उनके नंबर पर जाने लगते हैं। इसके बाद वे आराम से आपके बैंक अकाउंट, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया का एक्सेस हासिल कर लेते हैं।
इसके अलावा कई बार ठग आपके फोन में चुपचाप स्पाइवेयर या की-लॉगर इंस्टॉल कर देते हैं, जो आपकी हर गतिविधि पर नजर रखता है। पासवर्ड, बैंक डिटेल, निजी चैट सब कुछ उनके पास पहुंचता रहता है। इतना ही नहीं, वे आपके कॉन्टैक्ट्स चुराकर आपके रिश्तेदारों को इमरजेंसी का झांसा देकर पैसे भी ऐंठ सकते हैं।
अगर कोई अपराधी आपके फोन से किसी गैरकानूनी गतिविधि के लिए कॉल करता है, तो जांच में आपका नंबर सामने आएगा और आप बेवजह कानूनी प्रक्रिया में फंस सकते हैं।
तो क्या करें?
■ अगर कोई मदद मांगता है, तो इंसानियत जरूर दिखाएं, लेकिन समझदारी के साथ। फोन अपने हाथ में रखें, खुद नंबर डायल करें और स्पीकर पर बात कराएं। कभी भी अपना अनलॉक फोन किसी अनजान को न दें।
■ अगर गलती से फोन दे दिया है तो तुरंत करें ये काम:
~ *#21# डायल कर कॉल फॉरवर्डिंग चेक करें
~ ##002# डायल कर तुरंत फॉरवर्डिंग हटाएं
■ अपने सभी पेमेंट्स ऐप (यूपीआई) पर अलग से बायोमेट्रिक या पिन लॉक लगा कर रखें।
राजस्थान पुलिस ने अपील की है कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930, साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930/9257510100 या https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एजीटीएफ ने किया जोधपुर में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़: 3 करोड़ कीमत की 3.055 किलो एमडी और 55.725 किलो केमिकल बरामद
Next Article गहलोत, जूली और डोटासरा जलेबी रेस में, हर कोई अवसर लपकने की होड़ में: मदन राठौड़

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Jaipur
June 4, 2026
राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Jaipur
June 4, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jaipur
June 4, 2026
बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Jaipur
June 4, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

418533
Your IP Address : 216.73.217.114

You Might Also Like

राजस्थान के विविध पर्यटन स्थलों पर 19 महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती
एडवांस रोबोटिक और एआई तकनीक के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में नई क्रांति आई है – उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी
आमजन को मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु नगर निगम ग्रेटर की टीमों द्वारा कि जा रही फोगिंग, एंटी-लार्वा, एक्टिविटीज
सांगानेर फ्लाईओवर से मालपुरा गेट तक एलीवेटेड रोड
लाइफस्टाइल स्पेशल एग्जिबिशन में शहरवासियों ने की जमकर खरीददारी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account