By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    निकाय चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत, पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ेंगे- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    September 24, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    सवाई माधोपुर पुलिस की दो नई पहल, अब थाने की जानकारी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
    September 24, 2026
    नशे की काली कमाई पर झालावाड़ पुलिस की आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक, 3.02 करोड़ की संपत्ति स्थायी फ्रीज
    September 24, 2026
    मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अनूठी पहल: पुलिस मुख्यालय में लगी राज्य स्तरीय पेंशन अदालत
    September 24, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    वीवीपैट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पर्ची मिलान को लेकर सभी याचिकाएं खारिज
    April 26, 2024
    सीएम केजरीवाल के PA पर स्वाति मालीवाल ने लगाया मारपीट का आरोप
    May 13, 2024
    दिल्ली दंगा मामले में जेल में बंद शरजील इमाम को हाईकोर्ट ने दी जमानत
    May 29, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: सवाई माधोपुर पुलिस की दो नई पहल, अब थाने की जानकारी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > सवाई माधोपुर पुलिस की दो नई पहल, अब थाने की जानकारी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
Jaipur

सवाई माधोपुर पुलिस की दो नई पहल, अब थाने की जानकारी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

RMT network
Last updated: September 24, 2026 5:05 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

लंबित परिवाद-मुकदमों की स्थिति और आईओ से संपर्क के लिए थानों के सीयूजी-लैंडलाइन नंबर होंगे उपलब्ध; रणथंभौर आने वाले पर्यटकों के लिए ऑल इंडिया टूरिस्ट हेल्पलाइन भी शुरू
जयपुर।
आमजन की पुलिस तक पहुंच आसान बनाने और देश-विदेश से सवाई माधोपुर आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए सवाई माधोपुर पुलिस की ओर से दो महत्वपूर्ण पहल शुरू की जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि एक पहल जिले के सभी थानों से आमजन के सीधे संपर्क को आसान बनाने से जुड़ी है, जबकि दूसरी पहल पर्यटकों की सहायता के लिए ऑल इंडिया टूरिस्ट हेल्पलाइन की है।
लंबित परिवाद और मुकदमों की जानकारी के लिए थाने के नंबर पर करें संपर्क
पुलिस अधीक्षक सुश्री मैत्रेयी ने बताया कि जिले के सभी थानों पर सीयूजी एवं लैंडलाइन फोन उपलब्ध हैं। इन नंबरों को आमजन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि छोटी-छोटी जानकारी के लिए उन्हें बार-बार थाने के चक्कर न लगाने पड़ें।
यदि किसी व्यक्ति का कोई परिवाद या मुकदमा लंबित है और उसे उसकी स्थिति की जानकारी लेनी है, अथवा उसे थानाधिकारी या जांच अधिकारी से संपर्क करना है या मामले से संबंधित कोई अन्य साक्ष्य उपलब्ध करवाना है, तो वह संबंधित थाने के सीयूजी अथवा लैंडलाइन नंबर पर संपर्क कर सकेगा।
सुश्री मैत्रेयी ने बताया कि इन नंबरों पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकेगा। उन्होंने आमजन से इन नंबरों को अपने पास सुरक्षित रखने की अपील की है।
थाने से उचित रिस्पॉन्स नहीं मिले तो जिला कंट्रोल रूम पर शिकायत
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को थाने के सीयूजी या लैंडलाइन नंबर पर उचित रिस्पॉन्स नहीं मिलता है, तो वह इसकी शिकायत जिला पुलिस के डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम नंबर 07462-222999 पर कर सकता है।
इस पहल का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच संपर्क को अधिक सुगम बनाना तथा सामान्य जानकारी एवं लंबित मामलों से संबंधित छोटी-छोटी जरूरतों के लिए लोगों की परेशानी कम करना है।
1 अक्टूबर से शुरू हो रहे टूरिस्ट सीजन को देखते हुए टूरिस्ट पुलिस हेल्पलाइन
सवाई माधोपुर पुलिस की दूसरी बड़ी पहल टूरिस्ट हेल्पलाइन नंबर 07462-251251 है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 1 अक्टूबर से टूरिस्ट सीजन शुरू होने जा रहा है और देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटक सवाई माधोपुर एवं रणथंभौर पहुंचते हैं।
कई बार पर्यटकों को सवाई माधोपुर पहुंचने, पर्यटन स्थलों की जानकारी लेने या अन्य व्यवस्थाओं को लेकर परेशानी होती है। इसके अलावा सफारी बुकिंग, होटल बुकिंग अथवा अन्य मामलों में धोखाधड़ी की स्थिति भी सामने आ सकती है। ऐसी परिस्थितियों में पर्यटक सीधे 07462-251251 पर संपर्क कर सकेंगे।
सवाई माधोपुर आने से पहले भी ले सकेंगे जानकारी
सुश्री मैत्रेयी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की सवाई माधोपुर आने की योजना है और उसे यह जानकारी नहीं है कि यहां कैसे पहुंचना है, कहां जाना है या किसी अन्य विषय को लेकर कोई शंका है, तो वह टूरिस्ट हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है। पुलिस की ओर से आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने आमजन से अपील की कि इन दोनों पहलों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि आमजन के साथ-साथ देशभर से सवाई माधोपुर आने वाले पर्यटक भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नशे की काली कमाई पर झालावाड़ पुलिस की आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक, 3.02 करोड़ की संपत्ति स्थायी फ्रीज
Next Article दिसंबर में गोवा में होगी IPL 2027 की नीलामी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

निकाय चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत, पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ेंगे- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jaipur
September 24, 2026
यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
International Jaipur
September 24, 2026
दिसंबर में गोवा में होगी IPL 2027 की नीलामी
Sports
September 24, 2026
नशे की काली कमाई पर झालावाड़ पुलिस की आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक, 3.02 करोड़ की संपत्ति स्थायी फ्रीज
Jaipur
September 24, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

486895
Your IP Address : 216.73.216.47

You Might Also Like

जयपुर नगर निगम ग्रेटर की चेयरमैन रश्मि सैनी को जन्मदिन की  बधाई और शुभकामनाएं दी
सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने वाले 14 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 23 हज़ार 500 रुपये का वसूल किया कैरिंग चार्ज
घूसखोर पंडत फिल्म को लेकर विरोध के स्वर उभरे, पूरी फिल्म का रिव्यू करे- मधुसूदन शर्मा
7 सितम्बर तक सभी जोन/वार्डो में चलाया जायेगा साप्ताहिक सफाई अभियान
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने किया “वीईसी क्वीन ऑफ़ इंडिया” के विनर्स की क्राउनिंग
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account