By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
    विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
    October 21, 2026
    पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण में 247 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में, तृतीय चरण के नामांकन शुरू
    October 20, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख
    April 19, 2024
    अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में पांच कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
    May 3, 2024
    मानसून की 9 जून के बाद दिल्ली-मुंबई में होगी एंट्री
    May 20, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राजस्थान एक ऐसा राज्य जहां हर यात्रा एक नई कहानी बुनती है- रवि जैन
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राजस्थान एक ऐसा राज्य जहां हर यात्रा एक नई कहानी बुनती है- रवि जैन
Jaipur

राजस्थान एक ऐसा राज्य जहां हर यात्रा एक नई कहानी बुनती है- रवि जैन

RMT network
Last updated: April 2, 2025 6:39 am
RMT network
Share
7 Min Read
SHARE

जयपुर। राजस्थान में रोड ट्रिप टूरिज्म का चलन तेजी से बढ़ा है। बेहतर सड़क सुविधाओं और शानदार राजमार्गों ने यात्रा को आसान बना दिया है। अब पर्यटक अपनी कारों और बाइक्स से लॉन्ग ड्राइव का आनंद लेने के लिए जयपुर-जैसलमेर, उदयपुर-माउंट आबू, रणथंभौर-कुम्भलगढ़ जैसे लोकप्रिय रूट को प्राथमिकता दे रहे हैं। पर्यटन सचिव रवि जैन का कहना है कि राजस्थान अपने विविध पर्यटन उत्पादों, आधुनिक बुनियादी ढांचे और सरकार की दूरदर्शी नीतियों के कारण घरेलू यात्रियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। रोड ट्रिप टूरिज्म, कॉन्सर्ट टूरिज्म, वीकेंड गेटवे, धार्मिक पर्यटन और एमआईसीई इवेंट्स के बढ़ते प्रभाव से प्रदेश का पर्यटन उद्योग लगातार नई बुलंदियों को छू रहा है।
राजस्थान का पर्यटन काफी विविधता लिए हुए है। यही कारण है कि राजस्थान ने एक बार फिर घरेलू पर्यटन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नए साल के शुरूआती दौर में ही पिछले दो महीनों जनवरी व फरवरी में तकरीबन 3,78,19,977 तीन करोड़ अठहत्तर लाख उन्नीस हजार नौ सौ सत्ततर घरेलू पर्यटक राजस्थान घूमने आ चुके हैं। जबकि पिछले साल 2024 प्रदेश में 23 करोड़ से अधिक घरेलू पर्यटकों ने भ्रमण किया, जो यह दर्शाता है कि राजस्थान अब वर्षभर पर्यटन के लिए आदर्श बन चुका है। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक किले, प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक सुविधाओं के समावेश ने इसे घरेलू यात्रियों की पहली पसंद बना दिया है।
हाल में इंडिया टुडे सर्वेक्षण और पुरस्कार- 2025 समारोह में राजस्थान में जयपुर जिले के आमेर किले को बेस्ट हेरिटेज श्रेणी (सर्वश्रेष्ठ विरासत गंतव्य श्रेणी) में, कुंभलगढ़ को बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन श्रेणी (सर्वश्रेष्ठ पर्वतीय गंतव्य श्रेणी) तथा बीकानेर को बेस्ट कलीनेरी डेस्टीनेशन श्रेणी (सर्वश्रेष्ठ पाक-कला) श्रेणी में तीन पुरस्कार दिए गए। पर्यटन सचिव जैन का कहना है कि राजस्थान, एक ऐसा राज्य जहां हर यात्रा एक नई कहानी बुनती है, और हर यात्री एक अविस्मरणीय अनुभव के साथ लौटता है।
पर्यटन सचिव रवि जैन के अनुसार, राजस्थान अब पूरे साल पर्यटन का केंद्र बना हुआ है। सरकार पर्यटन स्थलों के समग्र विकास पर जोर दे रही है, जिससे पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें। घरेलू यात्रियों के बदलते ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए धार्मिक पर्यटन, वीकेंड गेटवे, एडवेंचर टूरिज्म और विलेज टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में नए पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर उनका विकास किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। राज्य सरकार पर्यटन के सभी पहलुओं को समाहित करते हुए इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
पर्यटन के नए ट्रेंड: धार्मिक पर्यटन और वीकेंड गेटवे की बढ़ती मांग
कोविड के बाद से घरेलू पर्यटन में नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। धार्मिक पर्यटन और वीकेंड गेटवे की लोकप्रियता में जबरदस्त वृद्धि हुई है। चार धाम यात्रा, शिल्पग्राम पर्यटन, आयुर्वेदिक व वेलनेस टूरिज्म, ईको-टूरिज्म और विलेज टूरिज्म जैसे नए थीम पर आधारित यात्राएं तेजी से बढ़ रही हैं।
बुनियादी सुविधाओं में सुधार: हर यात्री के लिए आरामदायक यात्राः-
पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। होटलों में बेहतरीन सेवाओं का विस्तार किया गया है, और पर्यटन स्थलों तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए सड़क, परिवहन और गाइड सेवाओं को उच्च स्तर पर विकसित किया गया है। रवि जैन बताते हैं, विभाग द्वारा पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया है। इसके अलावा, होम-स्टे और हेरिटेज प्रॉपर्टीज को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे पर्यटकों को राजस्थान की पारंपरिक जीवनशैली का अनुभव हो सके।
एमआईसीई और कॉन्सर्ट टूरिज्म में नई संभावनाएंः-
राजस्थान मीटिंग, इन्सेंटिव कॉन्फ्रेंस व एग्जीबिश्नस ( एमआईसीई) टूरिज्म के क्षेत्र में भी उभरता हुआ डेस्टिनेशन बन रहा है। बड़े कॉर्पोरेट इवेंट, बिजनेस समिट और इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस राजस्थान के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, राजस्थान अब कॉन्सर्ट टूरिज्म का भी हब बन रहा है जो युवा यात्रियों को आकर्षित कर रहा है।
कला-संस्कृति और वन विभाग का समन्वय: पर्यटन को नया आयाम
राजस्थान में पर्यटन, कला-संस्कृति, पुरातत्व और वन विभाग एक साथ मिलकर राज्य के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। स्थानीय लोक कलाकारों, पारंपरिक हस्तशिल्प कारीगरों और स्थानीय उत्पादों को पर्यटन से जोड़ा गया है, जिससे पर्यटक न केवल राजस्थान की समृद्ध विरासत को देख पाते हैं बल्कि उसे अनुभव भी कर सकते हैं। रवि जैन कहते हैं, पर्यटन विभाग का प्रयास है कि राजस्थान सिर्फ पर्यटन स्थल न रहे, बल्कि हर यात्री को यहां एक अनोखा अनुभव मिले। यहां कला, संस्कृति और वन्यजीवन को पर्यटन के साथ जोड़ा गया है, जिससे पर्यटकों को और भी अनूठी यात्राओं का अवसर मिल सके।
राजस्थान सरकार की प्रतिबद्धताः-
पर्यटन सचिव रवि जैन के अनुसार राज्य सरकार और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी पर्यटन संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। केंद्र सरकार के विजन और राज्य सरकार के मिशन का संयोजन राजस्थान के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। रवि जैन कहते हैं, राजस्थान पर्यटन को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए हम नई रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। डिजिटल प्रचार, इन्फ्लूएंसर मार्केटिंग, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाले ट्रेवल मार्ट व ट्रेड फेयर्स में सक्रिय भागीदारी और पर्यटन उत्पादों के विविधता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अब कटरा से श्रीनगर की यात्रा होगी मात्र 3 घंटे में, वंदे भारत से इस रूट पर अब यात्रा होगी आसान
Next Article ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु 3 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026
प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
Jaipur
October 21, 2026
विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

518239
Your IP Address : 216.73.216.128

You Might Also Like

प्रवासी राजस्थानी दिवस- 2025: राजस्थान के वैश्विक प्रवासी 10 दिसंबर को जयपुर में होंगे एकजुट
5–6 सितंबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगा “ग्लोबल नर्सिंग समिट–2026”
आरपीएससी ने जारी की 7 प्रतियोगी परीक्षाओं की मॉडल उत्तर कुंजी, अभ्यर्थी 6 से 8 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति
नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित जयपुर समारोह के अन्तर्गत 7 दिसम्बर 2024 को आयोजित होगा कवि सम्मेलन
श्रीनिंबेश्वर महादेव पशु मेला 13 से
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account