जयपुर। देशभर में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, उद्यमियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, कलाकारों, समाजसेवियों, युवा प्रेरकों एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के उद्देश्य से “नेशनल स्टार अचीवर्स अवॉर्ड 2026” का भव्य आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
इस प्रतिष्ठित समारोह का आयोजन आर्ट एंड फैशन इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य उन लोगों को एक सम्मानित राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है, जिन्होंने अपने कार्य, नेतृत्व, नवाचार एवं समाज सेवा के माध्यम से दूसरों के लिए प्रेरणा स्थापित की है।
इस भव्य समारोह में बॉलीवुड एवं टीवी अभिनेत्री वैष्णवी मैकडोनाल्ड मुख्य सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उनके करकमलों द्वारा देशभर से चयनित उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में बिजनेस एवं एंटरप्रेन्योरशिप, फैशन एवं ब्यूटी, सोशल इम्पैक्ट एवं कम्युनिटी सर्विस, एजुकेशन एवं एकेडमिक्स, हेल्थ एवं वेलनेस, आर्ट, इवेंट्स एवं एंटरटेनमेंट, यूथ इंस्पिरेशन एवं मोटिवेशन तथा स्पेशल रिकग्निशन सहित विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
आयोजन समिति के अनुसार नॉमिनेशन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से प्रारम्भ हो चुकी है। आयोजक अक्षय एवं पूर्णिमा कश्यप ने बताया कि हमारा उद्देश्य ऐसे व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय पहचान देना है, जिन्होंने अपने समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है। नेशनल स्टार अचीवर्स अवॉर्ड 2026 उन सभी प्रेरणादायक लोगों को समर्पित है, जो दूसरों के लिए मिसाल बनते हैं।
इस अवसर पर सम्मान समारोह के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, नेटवर्किंग सेशन एवं मीडिया इंटरैक्शन भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे यह आयोजन केवल एक अवॉर्ड समारोह नहीं बल्कि प्रतिभा, नेतृत्व और उत्कृष्टता का राष्ट्रीय उत्सव बनेगा।
जयपुर में 4 अक्टूबर को होगा “नेशनल स्टार अचीवर्स अवॉर्ड 2026”, देशभर की प्रेरणादायक प्रतिभाओं का होगा राष्ट्रीय सम्मान


