यरुशलम। गाजा पट्टी में इजरायली सेना के हमले जारी हैं। मिस्त्र सीमा के शहर रफाह पर इजरायल के हवाई हमले में 22 फलस्तीनियों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में 18 बच्चे हैं। इससे एक दिन पहले इजरायली कार्रवाई में रफाह में नौ लोग मारे गए थे जिनमें दो महिलाएं और छह बच्चे थे। रफाह में गाजा के विभिन्न इलाकों से आए करीब 14 लाख लोगों ने शरण ले रखी है।रफाह में हमास और इस्लामिक जिहाद के लड़ाकों के छिपे होने का कयास लगाकर इजरायल वहां पर जमीनी सैन्य कार्रवाई की योजना करीब डेढ़ महीने से बना रहा है। लेकिन भारी खूनखराबे की आशंका से अमेरिका, यूरोपीय देश और संयुक्त राष्ट्र इजरायल को इस कार्रवाई के लिए रोक रहे थे। लेकिन 14 अप्रैल को इजरायल पर ईरान के हमले के बाद उसे बड़ा जवाबी हमला करने से रोकने के लिए अमेरिका ने रफाह में कार्रवाई के लिए इजरायली सेना को कुछ छूट देने पर बात की है।माना जा रहा है अमेरिका की हरी झंडी के बाद ही इजरायल ने रफाह पर हवाई हमले तेज किए हैं। इससे पहले रफाह पर हमले के लिए इजरायली विमान कभी-कभार उसकी ओर रुख करते थे। रफाह में हुए ताजा दो हमलों में से एक में एक ही परिवार की दो महिलाएं और 17 बच्चे मारे गए जबकि दूसरे हमले में एक पुरुष, एक महिला और उनका तीन वर्ष का बच्चा मारे गए हैं।
रफाह पर इजरायल का हवाई हमला, 22 फलस्तीनियों की मौत

TAGGED:Entertainment
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

