जयपुर। रियान पराग आईपीएल 2026 सीज़न के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं। लंबे समय से कप्तान रहे संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद फरवरी 2026 में उन्हें नया कप्तान घोषित किया गया था। पराग वर्ष 2019 से इस फ्रेंचाइजी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि वह 17 साल की उम्र में यहां हैं। इस समय इस मुकाम पर होना उनके लिए बहुत मायने रखता है। इस सफर में उनके साथ कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन उनको गर्व है कि वह इन सबसे पार पा सके। राजस्थान क्रिकेट का वह तहेदिल से शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने उनका साथ दिया। उनको समझा और उन्हें मौके दिए। अब टीम की कप्तानी करने का मौका मिलना किसी सपने जैसा है। वर्ष 2018 से अब तक का सफर उनके लिए बेहद गर्व का विषय रहा है। उनके लिए इतने सालों के जुड़ाव, इतनी भावनाओं से भरी इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी करना बहुत खास है। फिलहाल उनका पूरा ध्यान आईपीएल जीतने पर है। वह व्यक्तिगत उपलब्धियों के बारे में नहीं सोच रहे। उनका मकसद टीम के लिए सबसे अच्छा करना और साथ मिलकर सफलता हासिल करना है। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें शांत रहना जरूरी है। यह बाहरी शोर से विचलित ना होने से ही संभव है। मुख्य कोच कुमार संगकारा ने कहा कि वह अपनी टीम को और अधिक कुशल बनाना चाहते थे। बल्लेबाजी में गहराई लाना चाहते थे, स्थानीय स्पिन विकल्पों को मजबूत करना चाहते थे और ऑलराउंडरों को शामिल करके विशेष रूप से गेंदबाजी विभाग में अधिक लचीलापन लाना चाहते थे। ट्रेड और नीलामी के जरिए हमने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मजबूत किया है, जिससे अब वह विदेशी खिलाड़ियों सहित विभिन्न संयोजनों को आजमा सकते हैं। अब उनका ध्यान सभी चीजों को एक साथ लाने पर है। आत्मविश्वास बढ़ाना, अच्छी तैयारी करना और मैदान पर उसे अमल में लाना। अंततः परिणाम ही उनकी टीम को परिभाषित करेंगे लेकिन उतना ही महत्वपूर्ण यह है कि खिलाड़ी इस सफर का आनंद लें। आप केवल परिणामों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते। खिलाड़ियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और ये उन्हें परिभाषित नहीं करते। वह चाहते हैं कि टीम एक साथ खेलने का आनंद ले। एक-एक मैच पर ध्यान केंद्रित करे और परिणामों पर भरोसा रखे। राजस्थान रॉयल्स की प्री-सीज़न में रियान पराग से संजू सैमसन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी उन्हें बदलने के बारे में नहीं सोचा। क्या आप रोहित शर्मा या विराट कोहली की जगह ले सकते हैं? नहीं। उसी तरह संजू सैमसन की जगह कोई नहीं ले सकता। उनके जैसे कौशल वाले किसी खिलाड़ी को आजमा सकते हैं या किसी और को उनकी जगह बल्लेबाजी करने के लिए कह सकते हैं लेकिन उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। इस साल उनका ध्यान बेहतर योजना बनाने और मैचों को समाप्त करने पर है, जो वह पिछले सीज़न में नहीं कर सके।
मुझे समर्थन देने के लिए मैं राजस्थान का आभारी हूं- रियान पराग

TAGGED:Sports
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

