जयपुरl डॉ. देवेंद्र पाठक, नेशनल हेड भारत 24 को राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस पर प्रेसक्लब में अयोजित समारोह में पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया जयपुर ने जन संपर्क उत्कृष्टता सम्मान 2026 देकर सम्मनित किया l
फर्स्टइंडिया न्यूजग्रुप के सीईओ पवन अरोड़ा, हरिदेव जोशी पत्रकार और जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु नंद किशोर पांडे ,दिग्गज वरिष्ठ पत्रकार एलसी भारतीय के साथ पीआरएसआई जयपुर चैप्टर से वीरेंद्र पारीक, मनीष हूजा ,कविता जोशी , संजीव भानावत इत्यादि राजस्थान के जाने माने वरिष्ठ जन संपर्क कर्मी के साथ पीआर एस आई जयपुर के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुएl
मूलतः राजस्थान के निवासी डॉ देवेंद्र पाठक एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट होने के साथ जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट और डॉक्टरेट की विलक्षण प्रतिभा के धनी मीडिया जगत में एक जाना माना अनुभवी नाम है , जो पिछले कई वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में मैनेजमेंट के विभिन्न उच्च पदों पर कार्य कर रहे है |
वर्तमान में अब नेशनल न्यूज़ चैनल भारत 24 में नेशनल बिज़नेस हेड के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं । इससे पहले ज़ी मीडिया में डिप्टी वाईस प्रेसिडेंट और जोनल हेड के रूप में कार्य कर चुके है साथ ही डॉ पाठक ने एवन टीवी में प्रेसिडेंट , ईटीवी मैं नेशनल हेड, अमर उजाला में यूनिट हेड ,आंध्र ज्योति में रीजनल हेड के साथ दैनिक भास्कर न्यूज़पेपर मैं मार्केटिंग सेल्स हेड और 94.3 माय एफएम रेडियो में स्टेशन हेड के रूप में कई प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हैं ल
भारत 24 के नेशनल हेड बिज़नेस डॉ. देवेंद्र पाठक को इस वर्ष राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस पर पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ़ इंडिया द्वारा जन संपर्क उत्कृष्टता सम्मान


