वीबी-जी राम जी आयुक्त ने सभी जिला परिषद सीईओ की बैठक ली
जयपुर। वीबी-जी राम जी योजना की आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने सभी जिला परिषद सीईओ की वी.सी.के माध्यम से बैठक ली और राज्य में इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा एवं विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये।
वीसी के दौरान आयुक्त ने राज्य बजट की घोषणा अमृत पोषण वाटिका, संजीवनी पार्क, ग्रामीण हाट बाजार, ग्रामीण पुस्तकालय, नमो नर्सरी व एवं पशु आश्रय स्थल आदि कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित समयावधि में शत प्रतिशत प्रगति अर्जित करने, अधिक से अधिक श्रमिक नियोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रम, सामग्री एवं प्रशासनिक मद का भुगतान एसएनए स्पर्श के माध्यम से किये जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए भुगतान संबंधी सभी समस्याओं का 3 दिन के भीतर में समाधान करने के निर्देश दिए। हरियालो राजस्थान के तहत शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश देते हुए गत वर्ष लगाये गये पौधों का सत्यापन कर रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भिजवाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने बकाया शिकायत प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये।
बैठक में अतिरिक्त आयुक्त (प्रथम) हेमन्त स्वरूप माथुर, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता अरविन्द सक्सैना, अधीक्षण अभियंता आई.पी. अग्रवाल, परियोजना अधिकारी डॉ. सुमन, अधिशाषी अभियंता कीर्ति सिंह निर्वाण, लेखाधिकारी सीताराम, एसीपी ईजीएस शशिकान्त मुंजाल, आईईसी समन्वयक उमाशंकर शर्मा, एमआईएस मैनेजर रविन्द्र सिंघानिया भी उपस्थित रहे।
भुगतान सम्बंधी सभी समस्याओं का 3 दिन में समाधान करो


