By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
    June 4, 2026
    राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
    June 4, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
    June 4, 2026
    बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    June 4, 2026
    विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि, किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    June 4, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
    जयपुर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ हुई रिलीज
    May 16, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने संभाला कार्यभार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने संभाला कार्यभार
Jaipur

भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने संभाला कार्यभार

RMT network
Last updated: January 23, 2026 5:25 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

जयपुर। भाजपा प्रदेश एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने अयोध्या में भगवान रामलला की मूर्ति स्थापना के दिन पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा मुख्यालय पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्यभर से बडी संख्या में सर्व समाज के लोगों पहुंचे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने विधिवत रूप से गोपीचंद मीणा को पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने कहा कि सभी कार्यकर्ता केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं। जो समाज को तोडकर अपनी राजनीतिक रोटिया सेकना चाहते हैं उन्हें बेनकाब करना चाहिए, जो समाज की चिंता नहीं करते उसके कान मरोडने का काम आमजन को करना होगा। जो सेवा करे उसे आशीर्वाद दो और जो हमारे हितों की अनदेखी करे उसे बेनकाब करो। भाजपा कार्यकर्ता हर समय आपकी सेवा करते हैं और वे चुनाव के समय आकर अपनी पगडी पैरो में रख देते हैं। अरे काम्पीटिशन करो तो सेवा में करो।
वहीं कृषि मंत्री ​डॉ. किरोडीलाल मीणा ने भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी और कहा कि जनजाति समाज के उत्थान, सशक्तिकरण और सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन रात कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनजाति मोर्चा वर्षों से जनजाति समाज के अधिकारों, हितों, सामाजिक उन्नयन और राजनीतिक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण एवं प्रभावी भूमिका निभा रहा है। संगठन की यह सुदृढ़ प्रतिबद्धता भविष्य में भी समाज के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करेगी।
वहीं एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान राज्य के लाखों युवाओं के साथ धोखा किया गया। उन्होंने पेपरलीक माफिया तैयार कर दिया और हर पेपर में मिलीभगत कर युवाओं के सपने चकनाचूर करने का कार्य किया। अब भाजपा के दो साल के शासन में किसी भी युवा के साथ धोखा नहीं होने दिया गया है। सभी कार्यकर्ता मिलकर सर्व समाज को बढाने का कार्य करेंगे, अगर किसी को व्यवसाय में आगे बढना है तो उसकी मदद करेंगे और अगर किसी को समाज के लिए कार्य करना है तो भाजपा कार्यकर्ता उसके कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले पंचायत चुनावों में अभी से जुट जाएं और कडी से कडी जोडते हुए ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है। आने वाले चुनावों में हर गांव और पंचायत से भाजपा की लहर उठेगी।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कनक मल कटारा, रामकिशोर मीणा, नारायण मीणा, हेमराज मीणा व जितेंद्र मीणा ने संगठन की एकजुटता का आह्वान किया । पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, आसींद विधायक झब्बरसिंह सांखला, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना , शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा, किशनगढ़ शाहबाद विधायक ललित मीणा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने की बात कही।
वाहनों का आया रैला..
समारोह में भाग लेने के लिए राज्यभर से लोग जयपुर पहुंचे। इसके चलते सुबह से ही जयपुर में आने वाले सभी राजमार्गों पर भाजपा के झण्डे व बैनर लगे वाहनोंं का रैला लगा रहा। हाल यह रहा कि दोपहर तीन बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी दूर दराज से लोगों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान कई स्थानों पर तो टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत
समारोह शुरू होने से पहले एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा के काफिले का जयपुर में ही एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। वहीं सहकार सर्किल पर जेसीबी पर चढकर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए गए।
माला पहनाने की मची होड
कार्यक्रम के दौरान मंच पर एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा को माला, साफा, बुके, शॉल पहनाने के लिए होड मच गई। इसके चलते कई बार तो मंच पर भारी भीड हो गई और मंच संचालक बार बार कार्यकर्ताओं से मंच से उतरने की अपील करते रहे। इस दौरान एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा को कार्यकर्ताओं ने 101 किलो, 51 किलो, 31 किलो और 21 किलो की मालाओं से उन्हें लाद दिया। वहीं मेवाड अंचल से आए कार्यकर्ताओं ने तीर कमान, हल और पगडी पहनाकर उनका स्वागत किया।
महिलाओं की भारी उपस्थिति
समारोह में सबसे खास बात वहां भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। इसमें राज्य के अलग अलग जिलो से अपने निजी वाहनों के साथ ही ग्रुप में महिलाओं का हुजूम भाजपा मुख्यालय में उमड पडा। इस दौरान अधिकांश महिलाएं अपने पारम्परिक परिधान में दिखाई दी जिससे भाजपा मुख्यालय पर राज्य के हर हिस्से की संस्कृति साकार होते दिखाई दी। वहीं एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा के स्वागत के लिए महिलाएं भी आतुर दिखाई दी और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर शाम तक उनके स्वागत का दौर चलता रहा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य , प्रधान सरपंच एवं जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एचसीजी कैंसर सेंटर, जयपुर में 8.5 किलो और 40×40 सेमी के जांघ के विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन
Next Article ग्राम उत्थान शिविरों से जुड़कर योजनाओं का लें लाभ- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Jaipur
June 4, 2026
राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Jaipur
June 4, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jaipur
June 4, 2026
बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Jaipur
June 4, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

418515
Your IP Address : 216.73.217.114

You Might Also Like

एबीसीएल आर्टिस्ट बॉक्स क्रिकेट लीग सीज़न-2 का आयोजन 9 सितंबर से
सचिवालय विहार के भूखण्ड संख्या 113 में व्यवसायिक प्रयोजनार्थ किये गये अवैध निर्माण की पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही
जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध अतिक्रमणों हटाए
केंद्र सरकार से स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत राजस्थान में ‘श्री खाटू श्याम जी मंदिर (सीकर) में विकास कार्यों’ के लिए 8 हजार 787 लाख रुपये की मिली स्वीकृति
नामी ब्रांड्स की फ़्रैंचाइज़ी दिलाने के बहाने लाखों का चूना लगा रहे साइबर अपराधी – राजस्थान पुलिस
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account