By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
    विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
    October 21, 2026
    पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण में 247 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में, तृतीय चरण के नामांकन शुरू
    October 20, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में कार और लॉरी की हुई भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत
    April 24, 2024
    एग्जिट पोल पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, 19 अप्रैल से इस तारीख तक लगा बैन
    May 9, 2024
    खरगे-सोनिया ने नेहरू को पुण्‍यत‍िथ‍ि पर किया याद
    May 27, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: नीतिगत फैसला लेकर दिव्यांगों को पदोन्नति में 4 प्रतिशत नोशनल आरक्षण का लाभ दिया जाएगा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > नीतिगत फैसला लेकर दिव्यांगों को पदोन्नति में 4 प्रतिशत नोशनल आरक्षण का लाभ दिया जाएगा
Jaipur

नीतिगत फैसला लेकर दिव्यांगों को पदोन्नति में 4 प्रतिशत नोशनल आरक्षण का लाभ दिया जाएगा

RMT network
Last updated: March 22, 2025 6:16 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगों को 30 जून, 2016 से पदोन्नति में 4 प्रतिशत नोशनल आरक्षण का लाभ देने का प्रकरण प्रक्रियाधीन है। वित्त विभाग के निर्देशों के अनुसार इस आरक्षण से पड़ने वाले आर्थिक भार के संबंध में सभी विभागों को पत्र लिखकर जानकारी संकलित की जा रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक भार की गणना पूरी होने के बाद राज्य सरकार द्वारा नीतिगत फैसला लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना में दिव्यांगों को पदोन्नति में 4 प्रतिशत नोशनल आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि दिव्यांगता अधिकार अधिनियम 2016 के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आधार पर प्रदेश में भी दिव्यांगों को पदोन्नति में 4 प्रतिशत नोशनल आरक्षण देने का प्रावधान किया गया। सुप्रीम कोर्ट के इन आदेशों की पालना में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, केंद्र सरकार द्वारा 30 जून, 2016 से दिव्यांगों को पदोन्नति में इस आरक्षण का लाभ देने के लिए 28 दिसम्बर, 2023 को कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2016 से पहले दिव्यांगता की 7 श्रेणियाँ निर्धारित थी। दिव्यांगता अधिकार अधिनियम 2016 के तहत दिव्यांगता की श्रेणियों को बढ़ाकर 21 कर दिया गया।
इससे पहले विधायक फूल सिंह मीणा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि राजस्थान में राजस्थान दिव्यांगजन अधिकार (संशोधन) नियम, 2021 के तहत 21 अक्टूबर, 2021 से दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ दिया गया है। जिसका विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया की कार्मिक विभाग द्वारा सीधी भर्ती और पदोन्नति में दिव्यांगजनों को आरक्षण देने के संबंध में परिपत्र 1 दिसम्बर 2021 एवं संशोधित परिपत्र 10 अगस्त, 2022 को जारी किया गया। जिसका विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण के संबंध में 28 दिसम्बर, 2023 को जारी कार्यालय ज्ञापन का विवरण भी उन्होंने सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की तर्ज पर राजस्थान राज्य में भी दिव्यांगजनों को 2016 से काल्पनिक पदोन्नति देने के संबंध में विभाग में प्रस्ताव परीक्षणाधीन है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पूर्ण भव्यता मनाया जाए राजस्थान दिवस और गणगौर का त्यौहार- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
Next Article E-Paper_22-03-2025

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026
प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
Jaipur
October 21, 2026
विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

518170
Your IP Address : 216.73.216.128

You Might Also Like

यात्रियों की सुविधा हेतु बान्द्रा टर्मिनस-सांगानेर- बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन
प्रदेश भर से आए 50 फिजियोथैरेपिस्ट को फिजियो आइकॉन अवार्ड से किया सम्मानित
जोधपुर-दिल्ली सराय -जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का बड़ी खाटू स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव
राजस्थान को मिलेगा 4 लाख मीट्रिक टन कोयला प्रदेश में ऊर्जा उत्पादन को मिलेगी गति
सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगी राज्य स्तरीय जु-जित्सु प्रतियोगिता
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account