जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-12 में ग्राम चिमनपुरा,चौमू में गैर-मुमकिन सरकारी आम रास्तें को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम चिमनपुरा,चौमू थाना क्षेत्र में खसरा न. 169, 261 गैर-मुमकिन सरकारी आम रास्तें पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से सीमेंट के पिल्लर गाड़ कर, तारबंदी कर लोहे की जाली लगाकर रास्ता अवरूद्ध कर रखा था। जिससे स्थानीय लोगों, आमजन को रास्तें को लेकर भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी षिकायत प्राप्त होने पर जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से हटाया जाकर गैर-मुमकिन आम रास्तें को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाही उपनियंत्रक प्रवर्तन (द्वितीय), प्रवर्तन अधिकारी जोन-12, 7, 10, 13 पुलिस लाईन जयपुर शहर से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
जोन-12 में गैर मुमकिन आम रास्ते को करवाया अतिक्रमण मुक्त

TAGGED:Jaipur
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

