By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: न्यूज़ीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज़, कोहली का शतक गया बेकार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > न्यूज़ीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज़, कोहली का शतक गया बेकार
Sports

न्यूज़ीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज़, कोहली का शतक गया बेकार

RMT network
Last updated: January 19, 2026 7:04 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। इंदौर में खेले गए निर्णायक मुक़ाबले में भारत को 41 रनों से हराकर न्यूज़ीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज़ जीतने का कारनामा किया। इससे पहले पिछले साल न्यूज़ीलैंड ने भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज़ भी जीती थी और तब से भारतीय टेस्ट टीम को घर पर भी लगातार दुर्लभ हारों का सामना करना पड़ रहा है। उम्मीद करना होगा कि वनडे में भी यह इस सिलसिले की शुरुआत ना हो।
338 रनों के एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही थी और उनके कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी रोहित शर्मा पहले सात ओवरों में ही पवेलियन में थे। इसके बाद टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी अपने रनों की संख्या को दहाई तक नहीं पहुंचा सके और 13वें ओवर में भारतीय टीम का स्कोर चार विकेट पर 71 रन था।
इसके बाद पूरा दारोमदार विराट कोहली पर था और उन्होंने इसे पूरी तरह निभाया। सबसे पहले उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी (53) के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 गेंदों में 88 रनों की साझेदारी की। रेड्डी जब सही लय में दिखने लगे, तो विल यंग ने मिडविकेट पर एक अच्छा कैच लपककर उन्हें पवेलियन भेज दिया। ख़राब फ़ॉर्म से जूझ रहे रवींद्र जाडेजा ने यहां भी निराश किया और सिर्फ़ 12 रन बनाकर बाएं हाथ के स्पिनर जेडेन लेनॉक्स का शिकार हुए।
इसके बाद दिल्ली के एक अन्य खिलाड़ी हर्षित राणा ने कोहली का साथ दिया। कोहली ने पहले अर्धशतक और फिर शतक पूरा किया, लेकिन उसका जश्न नहीं मनाया। वह मैच को ख़त्म कर इसका जश्न मनाना चाहते थे। कोहली और राणा की साझेदारी ने यह उम्मीद भी दी। दोनों ने मैदान के चारों तरफ़ शॉट लगाए और सातवें विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। इस दौरान राणा ने अपना पहले वनडे अर्धशतक लगाया, लेकिन इसके तुरंत बाद न्यूज़ीलैंड की बेहतरीन फ़ील्डिंग का शिकार हुए। उन्होंने जैक फ़ॉक्स की फ़ुलटॉस गेंद को लॉन्ग ऑन पर हवा में मारा था और वहां खड़े हेनरी निकल्स ने आगे गोता लगाकर एक बेहतरीन कैच लपका।
इसके अगले ही गेंद पर मोहम्मद सिराज भी विकेट के पीछे आउट थे और इसी के साथ भारत की जीत की उम्मीदें भी जाती रही। कोहली आउट होने वाले नौवें खिलाड़ी थे और इसके दो गेंद बाद कुलदीप यादव को रनआउट कर न्यूज़ीलैंड ने जीत की औपचारिकता पूरी की।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम ने डैरिल मिचेल और ग्लेन फ़िलिप्स के शतकों की मदद से आठ विकेट पर 337 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। भारत की तरह उनकी शुरुआत सही नहीं रही थी और उनके पहले दो विकेट पहले दो ओवरों में ही गिर गए थे। इसके बाद विल यंग और मिचेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन राणा ने यंग को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया।
तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद मिचेल और फ़िलिप्स ने शुरुआत में क्रीज़ पर धैर्य और संयम के साथ खेलने की रणनीति अपनाई और जब जम गए तब मैदान के चारों तरफ़ शॉट खेले। मिचेल ने लगातार दूसरा शतक लगाया और अंततः 137 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं दूसरे छोर पर फ़िलिप्स ने भी 106 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 188 गेंदों में 219 रनों की साझेदारी हुई, जिससे कीवी टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई।
इन दोनों के अलावा माइकल ब्रैसवेल ने भी पारी के अंतिम हिस्से में तेज़ 28 रन जोड़े, जिससे टीम 337 के स्कोर तक पहुंच गई। भारत की तरफ़ से अर्शदीप सिंह और राणा ने तीन-तीन विकेट लिए, लेकिन मोहम्मद सिराज को छोड़कर सभी गेंदबाज़ बहुत महंगे साबित हुए।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article E-Paper_(17-01-2026)
Next Article सवाई माधोपुर में 150 करोड़ रुपये की लागत से अमरूद प्रोसेसिंग प्लान्ट लगाया जाएगा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457843
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

शम्सी, क्लासन और यानसन ने साउथ अफ़्रीका को सेमीफ़ाइनल में पहुंचाया
सैम करन ने ख़राब किया राजस्‍थान रॉयल्‍स का गणित
यूयॉर्क का 34 हज़ार की क्षमता वाला स्‍टेडियम टी20 विश्‍व कप-2024 के लिए तैयार
श्रीलंका टीम ने रचा इतिहास: महिला टीम ने हासिल की वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत
सूर्यवंशी, गेंदबाज़ों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को थमाई करारी हार
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account