नई दिल्ली। रोहित शेट्टी शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। जल्द शो के नए सीजन 14 का आगाज होने वाला है। ऐसे में केकेके 14 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर जोर-शोर से चर्चा हो रही है। अब तक कुछ सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं, इस लिस्ट में अब दो और पॉपुलर स्टार्स का नाम शामिल हो गया है। खतरों के खिलाड़ी 14 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स में शिल्पा शिंदे, निमृत कौर अहलूवालिया, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार को कन्फर्म कंटेस्टेंट्स माना जा रहा है। ये सभी कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी शो बिग बॉस में धमाल मचा चुके हैं और फैंस के बीच बेहद पॉपुलर हैं।खतरों के खिलाड़ी 14 में बिग बॉस के कुछ बड़े नाम शामिल होने वाला है। इसके अलावा कपिल शर्मा शो का हिस्सा रह चुकी एक हॉट एक्ट्रेस को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है।रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 से जुड़ने वाला नया नाम कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन वाइफ का है। सुमोना चक्रवर्ती कंटेस्टेंट्स के लिस्ट में शामिल होने वाला नया नाम है। एक्ट्रेस टीवी पर एक लंबा सफर तय कर चुकी हैं। सुमोना चक्रवर्ती डेली सोप बड़े अच्छे लगते हैं के पहले सीजन में नजर आई थीं। इसके बाद वो द कपिल शर्मा शो में कपिल को पत्नी के किरदार में नजर आईं। जहां उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली।सुमोना चक्रवर्ती बीते साल जुलाई से टीवी से गायब हैं। ऐसे में अब वो खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगी। उनके अलावा टीवी अदिति शर्मा का नाम भी सामने आया है। एक्ट्रेस ये जादू है जिन का और रब से दुआ जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुमोना के साथ अदिति भी खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।
कपिल शर्मा शो की हॉट एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती की खतरों के खिलाड़ी-14 में एंट्री

TAGGED:Entertainment
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

