By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
    विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
    October 21, 2026
    पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण में 247 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में, तृतीय चरण के नामांकन शुरू
    October 20, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    ‘आतंकियों को घर में घुसकर मारेंगे’, पीएम मोदी के बयान पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया
    April 17, 2024
    मनीषा सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नियुत किया।
    April 30, 2024
    एयर इंडिया के विमान की टग ट्रैक्टर से टक्कर, बाल-बाल बचे 180 यात्री
    May 17, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: अलवर में हथियारों का जखीरा बरामद: खेत की रखवाली की आड़ में चल रहा था अवैध हथियारों का कारोबार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > अलवर में हथियारों का जखीरा बरामद: खेत की रखवाली की आड़ में चल रहा था अवैध हथियारों का कारोबार
Jaipur

अलवर में हथियारों का जखीरा बरामद: खेत की रखवाली की आड़ में चल रहा था अवैध हथियारों का कारोबार

RMT network
Last updated: December 8, 2025 5:15 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

मालाखेड़ा पुलिस की कार्रवाई: अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 6 हथियार और 68 जिंदा व 52 खाली कारतूस सहित बारूद बरामद
जयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में अलवर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। मालाखेड़ा पुलिस ने एक ऐसे शातिर अंतरराज्यीय तस्कर को दबोचा है, जो किसान बनकर खेतों की रखवाली करने की आड़ में अवैध हथियार सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किया है।
एसपी चौधरी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मालाखेड़ा के गांव नांगल टोडियार में एक व्यक्ति खेतों की रखवाली का काम करता है, लेकिन उसका असली काम हरियाणा से हथियार लाकर राजस्थान में सप्लाई करना है। आरोपी की पहचान जाहीद खान (35) पुत्र बशीर खान निवासी फिरोजपुर झिरका हरियाणा के रूप में हुई है। वह नांगल टोडियार में चरण सिंह उर्फ चरनी के बोरिंग पर बनी एक कोठरी में रह रहा था, जिसे उसने अपना ठिकाना बना रखा था।
कांस्टेबल राजेश की सूचना पर बिछाया जाल
इस कार्रवाई में कांस्टेबल राजेश को सूचना मिली थी कि जाहीद के पास हथियारों की बड़ी खेप मौजूद है। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ और सहायक पुलिस अधीक्षक शिवानी के सुपरविजन में थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने तुरंत एक टीम गठित की। पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से खेत पर बनी कोठरी को चारों तरफ से घेर लिया और आरोपी को दबोच लिया।
मिनी फैक्ट्री जैसा सामान
पुलिस ने जब कोठरी की तलाशी ली, तो वहां का नजारा किसी छोटी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री जैसा था। पुलिस ने मौके से 03 बंदूकें (12 बोर) और 03 देशी कट्टे (315 बोर), 68 जिंदा कारतूस, 52 खाली कारतूस, 12 पैकेट छर्रे, 04 प्लास्टिक की थैली बारूद और खाली कारतूस भरने का सामान लोहे और लकड़ी की गुल्लियां, हथौड़ा, पेचकस और रेती बरामद की। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना मालाखेड़ा में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने ये हथियार किन-किन लोगों को बेचे हैं और उसका नेटवर्क कितना बड़ा है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने किया। विशेष रूप से कांस्टेबल राजेश की आसूचना संकलन की उच्च अधिकारियों ने सराहना की है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रख्यात कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज के हाथों भारत वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स का वैभवपूर्ण लॉन्च
Next Article राजस्थान पुलिस को मिलेगी नई ‘नारी शक्ति’… वतन सेवा की शपथ के साथ

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026
प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
Jaipur
October 21, 2026
विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

518306
Your IP Address : 216.73.216.128

You Might Also Like

ऑनलाइन ‘लाइक्स’ और ‘रेटिंग’ का लालच: साइबर ठगों का नया जाल, राजस्थान पुलिस की चेतावनी
जयपुर में चार दिवसीय गुरु वंदना महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर भाजपा नेताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
राजस्थान के कई जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार
हिमाचल के शमशी में राजस्थान के 472 रिक्रूट कांस्टेबलों के प्रशिक्षण का एडीजीपी रूपिन्दर सिंघ ने लिया जायजा
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account