By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रेलवे के खाने पर सख्ती, 3 साल में ₹5.13 करोड़ जुर्माना
    August 8, 2026
    अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर शिकंजा, प्रतापगढ़ में फार्म हाउस ध्वस्त
    August 8, 2026
    अंतरराज्यीय अपराधों पर कसेगा शिकंजा, राज्यों की पुलिस मिलकर बनाएगी रणनीति
    August 8, 2026
    श्रम कल्याण की बड़ी पहल, काम के घण्टे हुए तय, साल में 2 बार बढ़ेगा महंगाई भत्ता
    August 8, 2026
    ई-पेपर_(08-08-2026)
    August 8, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर शिकंजा, प्रतापगढ़ में फार्म हाउस ध्वस्त
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर शिकंजा, प्रतापगढ़ में फार्म हाउस ध्वस्त
Jaipur

अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर शिकंजा, प्रतापगढ़ में फार्म हाउस ध्वस्त

RMT network
Last updated: August 8, 2026 8:58 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

​जयपुर। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार ​प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत संगठित अपराधियों और उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अरनोद थाना क्षेत्र के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर लालसिंह राजपूत के सरकारी भूमि पर बने अवैध फार्म हाउस को जिला प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया है।
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक विशाल जाँगिड ने बताया कि जिले में अपराधियों की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और उनके द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग और पुलिस उप अधीक्षक अरनोद चंद्रोखर पालीवाल के निर्देशन में अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।
​अपराधी का काला चिट्ठा
​हिस्ट्रीशीटर लालसिंह पुत्र रूपसिंह राजपूत निवासी रीछा के खिलाफ राजस्थान, हरियाणा और मध्यप्रदेश में कुल 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें जानलेवा हमला, लड़ाई-झगड़ा, मादक पदार्थ की तस्करी, अवैध फायर आर्म्स, एससी/एसटी एक्ट और राजकार्य में बाधा जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। आरोपी हाल ही में मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में मंदसौर जेल से जमानत पर बाहर आया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने नौगावां से पडुनी जाने वाले मुख्य मार्ग पर रीछा गांव स्थित सरकारी चरनोट (चारागाह) भूमि पर अवैध रूप से पक्का फार्म हाउस बनाकर कब्जा जमा रखा था। पुलिस द्वारा पत्राचार किए जाने पर तहसीलदार अरनोद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए।
​कार्रवाई का विवरण
शुक्रवार ​07 अगस्त को तहसीलदार अरनोद की मौजूदगी में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर अवैध फार्म हाउस को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा के साथ कोटड़ी, सालमगढ़, धमोतर, हथुनिया, रंठाजना एवं महिला थाना प्रतापगढ़ का पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
एसपी जांगिड़ ने बताया कि आगामी दिनों में भी मादक पदार्थ तस्करों और गंभीर अपराधियों की अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर उन्हें कुर्क करने और ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी रहेगी।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अंतरराज्यीय अपराधों पर कसेगा शिकंजा, राज्यों की पुलिस मिलकर बनाएगी रणनीति
Next Article रेलवे के खाने पर सख्ती, 3 साल में ₹5.13 करोड़ जुर्माना

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रेलवे के खाने पर सख्ती, 3 साल में ₹5.13 करोड़ जुर्माना
Jaipur
August 8, 2026
अंतरराज्यीय अपराधों पर कसेगा शिकंजा, राज्यों की पुलिस मिलकर बनाएगी रणनीति
Jaipur
August 8, 2026
श्रम कल्याण की बड़ी पहल, काम के घण्टे हुए तय, साल में 2 बार बढ़ेगा महंगाई भत्ता
Jaipur
August 8, 2026
ई-पेपर_(08-08-2026)
E-Paper Jaipur
August 8, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

478172
Your IP Address : 216.73.216.135

You Might Also Like

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024: निवेश प्रोत्साहन के लिए जिला कलक्टर ने वित्त विशेषज्ञों के साथ की चर्चा
जयपुर संभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक- आमजन को मिले निर्बाध पानी-बिजली
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुवाहाटी में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
फर्जी प्रवेश पत्र के साथ युवती पहुंची कंट्रोल रूम, प्रभारी ने कराया मुकदमा दर्ज
सूर्य नमस्कार के सामूहिक अभ्यास के विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट शिक्षा मंत्री को किया भेंट
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account