जयपुर। नगर निगम द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक “शहरी सेवा शिविर 2026“ का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को सिविल लाईन जोन में षिविर आयोजित किया गया। बुधवार को मुरलीपुरा जोन में मुरलीपुरा जोन कार्यालय, मुरलीपुरा सब्जी मण्डी के पास में षिविर आयोजित किया जायेगा।
शिविरों में मिल रही आमजन को तत्काल राहतः-
सिविल लाईन जोन में शिविर में नगरीय विकास कर से 27 लाख 70 हजारे नगरीय विकास कर जमा करवाये। स्ट्रीट लाईट के 30 प्रकरणों का निस्तारण किया जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन 130 प्रकरण आये जिसमें से 125 को मौके पर निस्तारित किया ंगया।
सफलता की कहानी (पट्टा प्राप्त कर खिली चहरे पर खुषी)
खातीपुरा के स्थानीय निवासी प्रेम कंवर बहादुर सिंह जी ने सिविल लाइंस जोन में चल रहे शहरी सेवा शिविर में अपने मकान के पट्टे के लिए आवेदन किया आवश्यक दस्तावेज लगाकर आवेदन जमा करने संबंधी प्रक्रिया के पूर्ण होने के कुछ समय पश्चात ही नगर निगम द्वारा शहरी सेवा शिविर कैंप में प्रेम कवर बहादुर जी को उनके मकान का पट्टा तैयार कर प्रदान किया गया बहुत ही कम समय में और नगर निगम के सहयोग से प्रेम कंवर जी को पट्टा प्राप्त हुआ उन्होंने बताया कि शहरी सेवा शिविर में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई और नगर निगम प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ इसके लिए उन्होंने बताया कि बताया कि शहरी सेवा शिविर में जनता के काम त्वरित गति से पूर्ण किए जा रहे हैं जिसकी उन्हें अत्यधिक प्रसन्नता है शिव प्रेम कंवर जी ने पट्टा प्राप्त की खुशी जाहिर कर नगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार का बहुत.बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया
सिविल लाइन जोन के स्थानीय निवासी इरफान जी ने सिविल लाइंस जोन में चल रहे शहरी सेवा शिविर में अपनी मकान के पट्टे के लिए आवेदन किया अवशयक दस्तावेज लगाकर आवेदन जमा करने संबंधित प्रक्रिया की पूर्ण होने की कुछ समय पक्षत ही शहरी सेवा शिविर में नगर निगम द्वारा इरफान जी को उनके मकान का पट्टा तैयार कर प्रदान किया गया अपने मकान के पट्टे की प्राप्ति करते हुए इरफान जी ने बहुत प्रसन्नता व्यक्ति की और उन्होंने बताया की अपने इस कार्य के लिए उन्हें नगर निगम प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ जिससे बिना किसी परेशानी के बहुत ही कम समय में उन्हें उनका पट्टा मिल गया इरफान जी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा और नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में जनमानस से जुड़े हुए सभी कार्य बहुत ही कम समय में पूर्ण हो रहे हैं इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री महोदय एवं नगर निगम प्रशासन का बहुत धन्यवाद व्यक्त किया
“शहरी सेवा शिविर 2026“के तहत सिविल लाईन जोन में आयोजित हुआ शिविर


