By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    October 15, 2026
    परिसीमन पर ठिकरा फोड़कर कांग्रेस अपनी नाकामियों को छिपाने की कर रही है कोशिश: मदन राठौड़
    October 15, 2026
    राजस्थान पुलिस और TAF जवानों का फ्रेंच भाषा प्रशिक्षण: अल्बर्ट हॉल पर फ्रांसीसी पर्यटकों से संवाद
    October 15, 2026
    उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को वीडीएन फाउंडेशन ने दिया दशहरा मेले का आमंत्रण
    October 15, 2026
    महानिदेशक पुलिस ने ली कानून व्यवस्था पर अहम बैठक: विवादित मामलों की निगरानी, नाकाबंदी में बॉडी कैमरों का उपयोग और साइबर अपराधों में जीरो एफआईआर पर दिया विशेष जोर
    October 15, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    बेंजामिन नेतन्‍याहू की बढ़ी मुश्किलें, ICC जारी कर सकता है अरेस्ट वारंट
    April 30, 2024
    दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट जारी, यूपी-बिहार में भी चढ़ेगा पारा
    May 16, 2024
    लोकसभा नतीजों के रुझानों से सेंसेक्स 6% टूटा:ये 5000 अंक गिरकर 72,000 से नीचे
    June 4, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: लगातार तीन ICC फ़ाइनल खेलना दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट एक अच्छी राह पर है- राहुल द्रविड़
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > लगातार तीन ICC फ़ाइनल खेलना दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट एक अच्छी राह पर है- राहुल द्रविड़
Jaipur

लगातार तीन ICC फ़ाइनल खेलना दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट एक अच्छी राह पर है- राहुल द्रविड़

RMT network
Last updated: June 29, 2024 7:16 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। भारत के कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि उनकी टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान कैरिबियाई द्वीप और USA के अलग-अलग मैदानों की बदलती हुई परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझा और उसी के अनुसार ख़ुद को ढालते हुए औसत से ऊपर के स्कोर खड़ा किए। इससे टीम को फ़ायदा हुआ और आज टीम फ़ाइनल में है, जहां उनका मुक़ाबला साउथ अफ़्रीका से होगा।
पिछले एक साल में लगातार तीसरा ICC फ़ाइनल खेलने जा रहे भारतीय टीम के इस प्रदर्शन से उनके कोच बहुत ख़ुश हैं, जो कि उनका अंतिम असाइनमेंट भी होगा। उन्होंने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण बात है परिस्थितियों को पहचानना और उसके अनुसार ख़ुद को ढालना। एक समूह के रूप में हमने इस चीज़ को बहुत बेहतर ढंग से किया है। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमने इस बात को पहचाना है कि किसी पिच पर अच्छा या औसत पार स्कोर क्या होगा। न्यूयॉर्क की परिस्थितियां सेंट लुशिया से अलग थीं और हम उसी के अनुसार दोनों जगहों पर अलग-अलग ढंग से खेलें। अब फ़ाइनल में भी हमें जिस तरह की पिच और परिस्थितियां मिलेंगी, हम उसको पहचानेंगे और उसी के अनुसार अपनी योजनाएं बनाएंगे।”
भारत ने बारबेडोस के इस मैदान पर अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ एक मैच खेला है, जहां पर उन्होंने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 181 रन बनाए थे और उन्हें 47 रनों की एक बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं साउथ अफ़्रीका का इस विश्व कप में बारबेडोस के मैदान पर यह पहला मैच होगा। द्रविड़ ने कहा कि यह अच्छी बात है कि भारत ने यहां पर एक मैच खेला है और वे परिस्थितियों से वाकिफ़ हैं।
द्रविड़ ने कहा, “हमने बारबेडोस में एक मैच खेला है, जो कि अच्छी बात है। अगर आप पिच और परिस्थितियों से परिचित होते हैं तो यह हमेशा ही बेहतर होता है। लेकिन आपको यह नहीं पता कि आपको क्या वही पिच मिलने जा रही है, जहां पर आपने अपना पिछला मैच खेला था। शायद हमें अलग पिच भी मिल सकती है। बारबेडोस की जिस पिच पर हमने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ मैच खेला था, वह बहुत धीमी पिच थी। इसलिए कई बार 200 नहीं बल्कि 170 बनाना भी ज़रूरी हो जाता है और वह 200 की तरह ही होता है। उम्मीद है कि हम फ़ाइनल में फिर से पिच और परिस्थितियों को बेहतर ढंग से पहचान सकेंगे और औसत से अधिक स्कोर खड़ा करेंगे।”
यह पिच बारबेडोस के पिच नंबर 4 पर खेली जाएगी, जो कि मैदान के बीच में है और यहां पर नामीबिया बनाम युगांडा और स्कॉटलैंड बनाम इंग्लैंड ग्रुप मैच हुए थे। इन मैचों को हुए ठीक-ठाक समय हो चुका है, इसलिए माना जा सकता है कि यह बिल्कुल ताज़ी पिच होगी।
भारत ने इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाए हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि टीम में सुधार की गुंजाइश नहीं है। विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज़ी में असफल हो रहे हैं, वहीं शिवम दुबे अपनी IPL फ़ॉर्म को बरक़रार नहीं रख सके हैं। स्पिन की मददग़ार पिचों पर भी रवींद्र जाडेजा को विकेट नहीं मिल रहें, वहीं शुरुआती सफलता के बाद ऋषभ पंत का भी फ़ॉर्म थोड़ा गड़बड़ हुआ है।
भारतीय कोच ने भी माना कि कोई भी मैच परफ़ेक्ट नहीं हो सकता और हमेशा सुधार की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से हमें कोई परफ़ेक्ट मैच नहीं मिला है और मुझे नहीं लगता कि किसी भी टीम के साथ ऐसा है। बस हमने इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान दबाव वाली परिस्थितियों का सामना किया और वहां पर खिलाड़ी उभरकर निकले और अपना अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। हमारे पास एक अच्छा टीम संतुलन है और उनकी तैयारी भी अच्छी है। हम बस उन्हीं चीज़ों को नियंत्रित कर सकते हैं, जिन पर हमारा नियंत्रण है। उम्मीद है कि हम फ़ाइनल में भी अच्छा क्रिकेट खेलेंगे।”
भारतीय कोच इस बात से भी ख़ुश हैं कि वे पिछले एक साल में लगातार तीसरा ICC टूर्नामेंट फ़ाइनल खेलने जा रहे हैं। हालांकि पिछले दो फ़ाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा है, द्रविड़ की टीम इसको बदलना भी चाहेगी। उन्होंने कहा, “यह अच्छी बात है कि हम निरंतरता के साथ लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हम पिछले कुछ सालों से ख़ासकर पिछले साल से तीनों फ़ॉर्मैट में नंबर वन हैं, फ़ाइनल खेल रहे हैं, जो कि अच्छी बात है। इसका सारा श्रेय खिलाड़ियों को जाता है। उन खिलाड़ियों को भी जो सिर्फ़ टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं, जो सिर्फ़ वनडे खेल रहे हैं या जिनके नाम सिर्फ़ टी20 मैच ही हैं। भारतीय क्रिकेट ने लगातार निरंतरता दिखाई है, जो कि ख़ुश होने वाली बात है। अगर हम इस मैच में अच्छा खेलते हैं, अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो हम जीत भी सकते हैं।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थान आवासन मण्डल के बेसिक शेड्यूल ऑफ रेट्स-2024 किए गए तय, मंडल अध्यक्ष ने किया विमोचन
Next Article नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही, 7 लोगों की मौत

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
International
October 15, 2026
होप के शतक और पॉल के पंजे से वेस्टइंडीज़ ने बराबर की सीरीज़
Sports
October 15, 2026
यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
Jaipur
October 15, 2026
परिसीमन पर ठिकरा फोड़कर कांग्रेस अपनी नाकामियों को छिपाने की कर रही है कोशिश: मदन राठौड़
Jaipur
October 15, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

510550
Your IP Address : 18.97.14.84

You Might Also Like

जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं ब्लॉक गठन की समीक्षा बैठक आयोजित
डब्ल्यूटीपी के वार्षिकोत्सव में प्रदेश के उभरते कवियों ने अपनी कविताओं और शेर शायरी से सजाई महफ़िल
म्यूजिकल इवनिंग  जश्न ए चाँद का आयोजन 6 मई को
पतंगबाजी से घायल पक्षियों के उपचार के लिए पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक 13 जनवरी से 20 जनवरी तक खुली रहेंगी
दो दिवसीय सतरंगी सावन मेले में हजारों जयपुरवासियों ने की खरीददारी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account