जयपुर। सद्भावन परिवार फाउंडेशन की ओर से 29 जून को “राजस्थान घूमर क्वीन सीजन-5” का भव्य फिनाले पार्क सेंट्रल होटल, सिटी सेंटर, जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर परी सिंह कुशवाह को विजेता घोषित किया गया, जबकि श्वेता बारी फर्स्ट रनर-अप और प्रियांशी दवे सेकंड रनर-अप रहीं।

राजस्थान की परंपरा और संस्कृति को समर्पित इस नृत्य प्रतियोगिता में पूरे प्रदेशभर से प्रतिभागियों ने भाग लिया। चयनित प्रतिभागियों ने फिनाले में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं और दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में शामिल रहे- वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर कोरियोग्राफर रोहित शर्मा, राजस्थान घूमर क्वीन 2022 सीमा सेठी, प्रतिमा भारद्वाज, ग्लोबल इंडिया की मिस रितु शर्मा, आरती माथुर और मोना वर्मा।

समारोह में प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों ने राजस्थानी नृत्य पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रतिभागियों ने अपने नृत्य के हिसाब से पहनी हुई पोशाकें भी आकर्षण का केंद्र रही।

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जैकेजे ज्वेलर्स से पुखराज मौसूण ने उपस्थिति दर्ज कराई। संस्था के अध्यक्ष मनोज पांडे,शो डायरेक्टर रोहित शर्मा,समारोह के स्पेशल गेस्ट संपादक नवल किशोर शर्मा ओर अन्य अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया।

समारोह के गेस्ट ऑफ ऑनर नरेंद्र उपाध्याय,सोनू अग्रवाल,फैशन डिजायनर शालू मेहरा,मीनाक्षी शर्मा जापान,पूजा शर्मा,सोशल मीडिया इन्फुलर महिमा सेनी,प्रियंका गोयल,एंकर राहुल चौहान, एंकर करन,एंकर अभिषेक,शहजाद खान आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। फिनाले में प्रतिभागी योगिता अटोलिया को बेस्ट घूमर सम्मान से सम्मानित किया गया।

सभी प्रतिभागियों को जेजेके ज्वेलर्स की ओर से गिफ्ट हैमर भी दिए गए। समारोह में सभी प्रतिभागियों ने रैंप पर कैटवॉक भी किया।कार्यक्रम के अंत में जजेज के साथ सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक घूमर नृत्य किया। इवेंट के दौरान जेकेजे ज्वेलर्स से पुखराज मौसूण,संपादक नवल किशोर शर्मा सहित अन्य अतिथियों का माला पहनाकर ओर मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

संस्था के अध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि यह प्रतियोगिता महिलाओं को पारंपरिक मंच देने के उद्देश्य से हर वर्ष आयोजित की जाती है। सीजन-5 के तहत अलवर, जोधपुर, कोटा, गंगापुर, सीकर और अजमेर सहित कई ज़िलों में ऑडिशन आयोजित किए गए थे।
जयपुर में भव्य फिनाले के साथ ही कार्यक्रम संपन्न हुआ। इवेंट का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टीवी रहा। राजस्थानी नृत्य प्रतियोगिता राजस्थान घूमर क्वीन में प्रदेश भर से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


