By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    8 दिसम्बर को झुंझुनूं में शेखावाटी हेरिटेज मीट, 9-10 दिसम्बर को जयपुर में सांस्कृतिक संध्या और मुख्य कार्यक्रम- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    November 14, 2026
    भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया हेड डॉ. जगदीश चन्द्र ने किया अंनता मिस इंडिया ग्लैम के पोस्टर का विमोचन
    November 14, 2026
    राजस्थान में बदलेगा मौसम, 10 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
    November 14, 2026
    शिखर अग्रवाल के कार्यकाल की पर्यावरणीय मंजूरियों की जांच
    November 14, 2026
    मालगाड़ियों की रफ्तार में उत्तर पश्चिम रेलवे ने तोड़ा रिकॉर्ड, भारतीय रेलवे में बना नंबर-1
    November 14, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग खत्म, शांतिपूर्ण रहा मतदान
    April 19, 2024
    मेटा ने 79 लाख से अधिक अकाउंट पर लगाया प्रतिबंध
    May 4, 2024
    इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरान में राष्ट्रपति चुनाव का एलान
    May 21, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया हेड डॉ. जगदीश चन्द्र ने किया अंनता मिस इंडिया ग्लैम के पोस्टर का विमोचन
    November 14, 2026
    सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
    November 5, 2026
    फैस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    November 2, 2026
    आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित, सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक पहुंचे बॉलीवुड सितारे
    October 29, 2026
    शरद पूर्णिमा के अवसर पर म्यूजिकल इवेंट “चाँद चुरा के लाया हूँ” में उभरते गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
    October 26, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: रामनिवास बाग में विकसित होगी 15 फ़ूड ट्रक वाली अनूठी चौपाटी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > रामनिवास बाग में विकसित होगी 15 फ़ूड ट्रक वाली अनूठी चौपाटी
Jaipur

रामनिवास बाग में विकसित होगी 15 फ़ूड ट्रक वाली अनूठी चौपाटी

RMT network
Last updated: September 30, 2026 4:44 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

राजस्थान में अपनी तरह की पहली ; जयपुरवासियों एवं पर्यटकों के लिए बनेगा आकर्षण का नया केंद्र
जयपुर।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशा के अनुरूप जयपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशन में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा रामनिवास बाग में एक नवीन एवं आकर्षक चौपाटी विकसित की जा रही है। यहां जयपुरवासियों के लिए मनोरंजन, खान-पान, अवकाश एवं पारिवारिक गतिविधियों का एक नया केंद्र उपलब्ध होगा।
जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि रामनिवास बाग में प्रस्तावित चौपाटी को आज की युवा पीढ़ी की आवश्यकताओं एवं पसंद को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। परियोजना की अनुमानित लागत 637.50 लाख रुपये है। चौपाटी में दोनों ओर कुल 15 फूड ट्रक की व्यवस्था प्रस्तावित है, जिससे नागरिकों को विभिन्न प्रकार के खान-पान की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।
उन्होंने बताया कि चौपाटी परिसर के चारों ओर पैदल भ्रमण के लिए ट्रैक विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही लैंडस्केपिंग, ओपन गार्डन, बच्चों के लिए प्ले एरिया तथा ओपन एम्फीथिएटर/थिएटर जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना में एंट्री प्लाजा, सिटिंग एरिया, पाथवे, टॉयलेट एवं पेयजल सुविधाओं के साथ बाहरी सर्विस पाथवे का भी प्रावधान किया गया है।
महाजन ने बताया कि रामनिवास बाग की ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए चौपाटी को इस प्रकार विकसित किया जा रहा है कि यहां आने वाले नागरिकों को हरित वातावरण के बीच परिवार एवं मित्रों के साथ समय बिताने, पैदल भ्रमण, बच्चों के मनोरंजन तथा खान-पान की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट राजस्थान में अपनी तरह की एक नवीन अवधारणा पर विकसित होगा, जो जयपुर के नागरिकों एवं शहर में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनेगा।
परियोजना के अंतर्गत लगभग 1804 वर्गमीटर का पाथवे, 1200 वर्गमीटर का ओपन गार्डन, 600 वर्गमीटर का चिल्ड्रन प्ले एरिया तथा 200 वर्गमीटर का ओपन एम्फीथिएटर प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त लगभग 662 वर्गमीटर क्षेत्र में एंट्री प्लाजा एवं सिटिंग एरिया तथा लगभग 140 वर्गमीटर क्षेत्र में फूड ट्रक जोन का प्रावधान किया गया है।
जेडीसी ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य रामनिवास बाग क्षेत्र में नागरिकों के लिए एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं आकर्षक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है, जहां मनोरंजन के साथ-साथ बेहतर नागरिक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जा सकें। चौपाटी के विकसित होने से क्षेत्र में नागरिक गतिविधियों को नया विस्तार मिलने के साथ जयपुर के शहरी पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एक अक्टूबर को सपनों की उड़ान: सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करेंगे युवाओं से संवाद, दिलाएंगे नशामुक्ति शपथ
Next Article प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-अभीम) की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

8 दिसम्बर को झुंझुनूं में शेखावाटी हेरिटेज मीट, 9-10 दिसम्बर को जयपुर में सांस्कृतिक संध्या और मुख्य कार्यक्रम- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jaipur
November 14, 2026
भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया हेड डॉ. जगदीश चन्द्र ने किया अंनता मिस इंडिया ग्लैम के पोस्टर का विमोचन
Entertainment Jaipur
November 14, 2026
राजस्थान में बदलेगा मौसम, 10 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
Jaipur
November 14, 2026
शिखर अग्रवाल के कार्यकाल की पर्यावरणीय मंजूरियों की जांच
Jaipur
November 14, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

548267
Your IP Address : 216.73.217.105

You Might Also Like

वी.डी.एन. फाउंडेशन के दीपावली कार्निवाल का उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया शुभारंभ, स्वदेशी सामान खरीदने का दिया संदेश
हिंदी सिनेमा को मिलने जा रही है एक अनोखी फीमेल हिटवुमन: हुमा कुरैशी
जल संसाधन विभाग में 188 कार्मिकों की पदोन्नति
पुलिस की मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: 1.36 करोड़ रुपये कीमत का 907 किलो डोडा पोस्त जब्त
निकाय चुनाव में भाजपा का पिछली बार से तीन गुना बेहतर प्रदर्शन: मदन राठौड़
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account