जयपुर। प्रशासनिक सुधार (अनुभाग 3) विभाग द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संयुक्त सीधी भर्ती-2024 में अंतिम रूप से गैर अनुसूचित क्षेत्र 712, अनुसूचित क्षेत्र 22 कुल 734 चयनित अभ्यर्थियों को निबंधक राजस्व मण्डल अजमेर के अधीन जिला कलक्टर एवं संभागीय आयुक्त आवंटन हेतु अनुशंषा की गई है।
राजस्व मंडल उप निबंधक (प्रशासन) सुनीता यादव ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी अपने जिला कलक्टर कार्यालयों एवं संभागीय आयुक्त कार्यालयों/नियुक्ति प्राधिकारी आवंटन हेतु विभागीय वेबसाइट https://landrevenue.rajasthan.gov.in/bor/# पर उपलब्ध करवाये गये लिंक पर जा कर दिनांक 18 नवम्बर शाम 5 बजे से दिनांक 24 नवम्बर को शाम 5 बजे तक कार्यालयवार वरीयता निर्धारित शर्तानुसार भर सकेंगे।
राजस्व मंडल में 734 चतुर्थ श्रेणी चयनित अभ्यर्थी 18 से 24 नवम्बर तक ऑनलाइन वरीयता भरेंगे


